17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली पुलिस ने किया फुल एनकाउंटर, सास-साले को चाकू से गोदने वाला अफसर ‘बौरा’ मुठभेड़ में ढेर, सहारा ग्राउंड के पास चली गोलियां

इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी में सास और साले की बेरहमी से हत्या कर दहशत फैलाने वाले आरोपी अफसर उर्फ बौरा का मंगलवार सुबह पुलिस ने अंत कर दिया। सहारा ग्राउंड के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

2 min read
Google source verification

बरेली। इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी में सास और साले की बेरहमी से हत्या कर दहशत फैलाने वाले आरोपी अफसर उर्फ बौरा का मंगलवार सुबह पुलिस ने अंत कर दिया। सहारा ग्राउंड के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घेराबंदी होते ही पुलिस पर बरसाईं गोलियां

दोहरे हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पांच टीमें गठित की गई थीं। मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने सहारा ग्राउंड के पास उसकी घेराबंदी की। खुद को चारों तरफ से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा।

पंचायत में चाकुओं से मचाया था खूनी तांडव

सोमवार को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान अफसर उर्फ बौरा अचानक उग्र हो गया और उसने अपनी पत्नी साइमा, सास आसमा और साले आदिल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सास और साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। गांव में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया था और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था।

9 साल की प्रताड़ना का खूनी अंजाम

परिजनों का कहना है कि आरोपी अफसर पिछले कई वर्षों से शराब के नशे में पत्नी को प्रताड़ित करता था। करीब नौ साल से घर में मारपीट और विवाद का सिलसिला चल रहा था। रविवार को भी उसने हमला किया था, लेकिन उस समय वह बच निकला। सोमवार को पंचायत के दौरान उसने खौफनाक वारदात को अंजाम देकर पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

पुलिस का दावा: आत्मरक्षा में हुई कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें वह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग