
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सथरापुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्लांट का समय पर शुरू होना बेहद जरूरी है।
निरीक्षण के दौरान प्लांट का संचालन करने वाली एजेंसी पाथ्या के प्रतिनिधियों ने मशीनरी की स्थापना के लिए नगर आयुक्त से दो सप्ताह का समय मांगा। एजेंसी का कहना है कि मशीनों की स्थापना पूरी होते ही ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा, ताकि तकनीकी खामियों को दूर कर प्लांट को नियमित रूप से संचालित किया जा सके। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय और एक्सईएन राजीव कुमार राठी को निर्देश दिए कि कार्यों की लगातार निगरानी की जाए और तय समय सीमा के भीतर सभी तकनीकी समस्याओं को दूर कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले दौरों के दौरान भी इस प्लांट को जल्द चालू कराने के निर्देश दिए थे। इसी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि निगम प्रशासन की योजना सितंबर माह से प्लांट में कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण शुरू करने की है। प्लांट के चालू होने से शहर में कूड़ा प्रबंधन की समस्या का स्थायी समाधान मिलने के साथ स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
Published on:
16 Mar 2026 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
