
वैदिक ज्योतिष में मंगल को देवग्रहों का सेनापति माना गया है, इसी कारण इन्हें देवसेनापति भी कहा जाता है। मंगल एक ओर जहां शरीर में रक्त के कारक हैं तो वहीं कुंडली में इन्हें विशेष रूप से साहस, पराक्रम और भूमि का कारक माना गया है। ऐेसे में मंगल का राशि परिवर्तन कई मायनों में खास माना जाता है। वहीं आने वाले चंद दिनों में यानि एक ओर जहां सूर्य गुरुवार, 17 अगस्त को अपनी राशि में परिवर्तन करते हुए स्वराशि सिंह में पहुंचेंगे। तो वहीं इसके ठीक अगले दिन यानि शुक्रवार 18 अगस्त को मंगल राशि परिवर्तन करते हुए बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे।
ऐसे में मंगल का ये गोचर कुछ राशि के जातकों को विशेष धन लाभ करवाता दिख रहा है। वहीं कन्या राशि होने के चलते बुध की इस राशि में मंगल का गोचर जहां कुछ राशि के जातकों को खास लाभ प्रदान करेगा तो वहीं कुछ के लिए सम तो कुछ के लिए दिक् कतें भी पेश करता दिख रहा है। तो चलिए जानते हैं मंगल का ये परिवर्तन किन राशियों को सकारात्मक प्रभाव प्रदान करेगा।
इन राशियों को देगा मंगल का गोचर शुभ असर-
मेष राशि-
राशिचक्र की पहली राशि मेष के जातकों को मंगल का यह गोचर विशेष लाभ देगा। इस दौरान जहां आपके शत्रु परास्त होगें तो वहीं इस राशि वालों को जिन पर कोई मुकदमा या विवाद है, उन्हें विजय मिलेगी। इस दौरान आपका कोई खास काम सफल होने की संभावना है। ध्यान रहे कि इस समयावधि में आपको गुस्से पर काबू पाते हुए धैर्य से काम लेना है, ऐसा करने से यह समय आपके लिए काफी लाभदायक देगा साथ ही आपकी आय भी बढ़ेगी।
मिथुन राशि-
राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन को मंगल का ये परिवर्तन व्यापार में लाभ देनें के साथ ही कारोबार को भी बढ़ाएगा। मुनाफे में बढ़ौतरी के साथ ही इस दौरान कॅरियर में मनमुताबिक सफलता मिलने से आप खुश रहेंगे। यदि घर में किसी तरह की कोई समस्या सामने आती है तो इस राशि के जातकों को संयम से काम लेना फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि-
राशिचक्र की 4थी राशि कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का ये परिवर्तन विशेष रहेगा। इस दौरान किसी परिचित या करीबी से भी आपकी मुलाकात हो सकती है, वहीं जो परीक्षा या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। इस समयावधि में आपके शत्रु परास्त होंगे।
वृश्चिक राशि-
राशिचक्र की आंठवीं राशि वृश्चिक के जातकों के लिए, मंगल का ये गोचर इच्छा पूर्ति करने वाला रहेगा। इस दौरान आपकी सामाजिक सक्रियता में इजाफा होने के साथ ही आप एक मजबूत नेटवर्क बनाने में सफल रहेंगे। लोकप्रियता मे इजाफे के अलावा इस दौरान आपके विरोधी भी आपसे मित्रों की तरह व्यवहार करेंगे। यह समय कर्ज से मुक्ति के लिए तो खास रहेगा ही साथ ही इस दौरान आपको बीमारी से राहत मिलती दिख रही है।
धनु राशि-
वहीं राशि चक्र की नवीं राशि धनु के जातकों के लिए भी मंगल का ये परिवर्तन काफी विशेष रहने वाला है। इस दौरान धनु के जातकों को कॅरियर में ग्रोथ मिलने के साथ ही लाभ भी होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जॉब का ऑफर -आपका आत्?मविश्?वास बढ़ा हुआ रहेगा. कामकाज के साथ- मिलने की संभावना के बीच ये अपने परिवार को इस दौरान काफी समय भी दे सकेंगे।
Published on:
15 Aug 2023 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
