20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वास्तु टिप्स और फेंगशुई विशेष- ऐसे चमकेगी आपकी किस्मत!

फेंगशुई- इन उपायों से चमक जाएगी आपकी किस्मतवास्तु टिप्स - पर्स में रखें पान का पत्ता, होगा यह बड़ा फायदा

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Aug 12, 2023

vastu_with_feng_shui.jpg

चीन का वास्तु शास्त्र फेंगशुई है। वास्तु शास्त्र की ही तरह इसमें भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यहां ये भी जान लें कि फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल से है। फेंगशुई भी पंचतत्वों पर ही आधारित है। वहीं फेंगशुई में भी वास्तु शास्त्र की ही तरह घर और आस-पास की चीजों के बारे में बताया बया है। इसमें घर से जुड़ी उन चीजों के बारे में बताया गया है, जिनके संबंध मे मान्यता है कि इन्हें घर में रखने से गुड लक आता है।

वहीं दूसरी और वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, वास्तु शास्त्र घर या ऑफिस के लिए वास्तुकला और डिजाइन से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करता है। ऐसे में माना जाता है कि इसकी मदद से एक अच्छा संतुलित वातावरण बनाकर, हम सकारात्मकता, कल्याण और समृद्धि को बढ़ा सकते हैं।

दरअसल वास्तु शास्त्र में घर, मकान, ऑफिस, मंदिर, भवन, दुकान आदि के निर्माण संबंधी चीजों का अध्ययन कर इसके तहत चार मूल दिशाओं को ध्यान में रखा जाता है। मान्यता है कि वास्तु शास्त्र हमारे दैनिक जीवन में घर की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर हमारी सफलता और असफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

तो चलिए पहले जानते हैं चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के बारे में...
आपको बता दें कि चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार धन के कोने का महत्त्व है। वेल्थ कॉर्नर को सक्रिय करने से समृद्धि आती है। फेंगशुई के ऊर्जा मानचित्र के अनुसार प्रवेश द्वार से बाएं कोने को धन क्षेत्र माना जाता है।

फेंगशुईः खास उपाय जो किस्मत चमकाएं

- घर का प्रवेश द्वार जिसे फेंगशुई में ची का मुंह कहा जाता है। वहां पर एक साफ स्वागत चटाई रखें। उस जगह को पूरी तरह साफ-सुथरा रखें। फेंगशुई के अनुसार घर की गंदगी को हटाते रहना चाहिए।

- फेंगशुई में संतरे को सौभाग्य और धन से जोड़ा जाता है। अपनी रसोई या लिविंग रूम में ताजे संतरे भरकर एक कटोरा रखें। इसका काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

- फेंगशुई में लाल रंग शक्ति और प्रसिद्धि का प्रतीक है। इसके अनुसार लाल रंग की चीजों को महत्त्व दिया गया है। नौकरी में सब अच्छा रहे, इसके लिए अपने कार्यालय के दक्षिण में दीवार पर लाल पक्षी की तस्वीर लगा सकते हैं। घर के सामने का दरवाजा लाल हो, तो काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

- पौधों की बात करें, तो जेड प्लांट रखें। फेंगशुई के अनुसार जेड प्लांट्स की गोल पत्तियां सौभाग्य का प्रतीक होती हैं। पाइलिया पेपरोमियोइड्स सिक्कों के आकार के पत्तों वाला चीनी मनी प्लांट कहा जाता है। इसको शुभ माना जाता है।

वास्तु टिप्सः जो नकारात्मकता को हटाकर सकरात्मकता को बुलाते हैं...

- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में शमी का पौधा लगाएं। शमी लगाने से सुख, शांति और धन की प्राप्ति होती है। यह नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है।

- शंख का सिर्फ धार्मिक या वैज्ञानिक महत्त्व ही नहीं है, बल्कि वास्तुशास्त्र में भी महत्त्व है। शंख से वास्तुदोष नहीं होता है। घर के ईशान कोण में शंख बजाना अच्छा होता है।

- अपना पुराना पर्स इस्तेमाल करें। उसमें एक रुपए का सिक्का लाल कपड़े में लपेटकर रख लें। वास्तु के अनुसार अगर आप अपने पर्स में पान का पत्ता रखते हैं, तो आर्थिक परेशानियां दूर रहती हैं। पुराने पर्स में यह उपाय करने से धन की कमी नहीं रहती।

- गोमती चक्र का वास्तुदोष मिटाने में बड़ा योगदान है। सुख-समृद्धि के लिए जब घर बन रहा हो, तो 11 गोमती चक्र मिट्टी में दबा दें। पूजा घर में 11 गोमती चक्र रख सकती है।