धर्म/ज्योतिष

सिंह राशि में आ रहे हैं बुध, जानियें सभी राशियों पर इसका असर

- बुध 25 जुलाई को करेंगे सिंह राशि में परिवर्तन- इस परिवर्तन का आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव- इन राशियों के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ  

5 min read
Jul 23, 2023
,,

Budh Gochar 2023- ज्योतिष में बुद्धि के कारक और ग्रहों के राजकुमार बुध का 25 जुलाई को राशि परिवर्तन होने वाला है। ऐसे में इस दिन बुध सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। बुध का यह परिवर्तन मंगलवार 25 जुलाई को प्रातरू 4 बजकर 38 मिनट पर होगा। इसके साथ ही बुध अक्टूबर की 1 तारीख तक यहीं विराजमान रहेंगे। जिसके कारण ये राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर अपने इस परिवर्तन का असर डालेंगे। ऐसे में जहां कुछ राशि के जातकों को इसका लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ को इस परिवर्तन के चलते हानि भी होगी। जबकि कुछ राशियां इस दौरान इससे न के बराबर प्रभावित होंगी।

तो चलिए जानते है बुध के सूर्य की राशि में इस परिवर्तन का क्या प्रभाव आपको देखने को मिलेगा-

1. मेष राशि पर बुध के परिवर्तन का असर
यह परिवर्तन आपके बच्चों के लिए कुछ दिक् कत पैदा करता दिख रहा है, इस दौरान आपको बच्चों के स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देना होगा। माता पक्ष के रिश्तों में खटास महसूस कर सकते हैें। अविवाहितों को गुणी और समझदार लाइफ पार्टनर मिल सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा। कुछ जातक लव रिलेशनशिप को लेकर परेशान रह सकते हैं।

उपाय- हर रोज ओम दामोदराय नमः मंत्र का पाठ करें।

2. वृषभ राशि पर बुध के परिवर्तन का असर
इस गोचर के दौरान आपकी यादें आपके सामने होंगी। प्रेम से जुडे मामले सकारात्मक रहने की संभावना है। ध्यान रहे इस दौरान मित्रों से व्यवहार करने में सावधानी बरतें। बच्चों को पढाई पर अधिक ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के साथ ही, धैर्य खोने से बचें। इस समयावधि में आप घर से कहीं दूर जा सकते हैं, वहीें रिश्तेदारों का विरोध भी सामने आ़ सकता है।

उपाय- ॐ कृष्णाय नमः मंत्र का प्रतिदिन पाठ करें।

3. मिथुन राशि पर बुध के परिवर्तन का असर
आप इस दौरान अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हंै। जीवन में अनेक बदलाव के बीच कोई नई संपत्ति भी आप खरीद सकते हैं। बुध का गोचर कॅरियर के मामले में लाभ देगा। विदेश में नौकरी मिलने की संभावना के बीच व्यापारियों को भी गजब की सफलता के चलते धन लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंदी को कड़ी टक् कर देने के साथ ही इस समय आपके लिए शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होने की संभावना है।

उपाय- प्रतिदिन ओम नारायणाय नमः मंत्र का पाठ करें।

4. कर्क राशि पर बुध के परिवर्तन का असर
बुद्धि के स्तर में वृद्धि के साथ ही आपको सुख और आराम इस दौरान मिलेगा। आप शुभ कार्य करने के साथ ही आपके आंतरिक सौंदर्य में भी वृद्धि होगी। हायर स्टडीज को लेकर आपके द्वारा तैयारियों को प्रारंभ करने की संभावना है। अन्य स्थानों पर प्रवास आसान होने के साथ ही जीवन में नए रिश्तों की शुरुआत संभव। व्यापारियों को लाभ होगा, टेक्नोलॉजी या साहित्यिक उपलब्धियों में विशेषज्ञता मिलेगी। ध्यान रहे फिजिकल इंटीमेसी की चाह के चलते धन की हानि संभव है।

उपाय- ओम हृषिकेशाय नमः मंत्र का हर रोज पाठ करें।

5. सिंह राशि पर बुध के परिवर्तन का असर
इस दौरान आपकी हर इच्छा पूरी होने के साथ ही आपको अपार सफलता भी प्राप्त हो सकती है। बिजनेस खोलने की योजना बना रहे लोगों की इव्छा पूर्ण होने की संभावना है। लंबी यात्राओं के साथ ही इस समयावधि में आपको अधिक लाभ प्राप्ति के संकेत है। नए संपर्क स्थापित होने के साथ ही इस दौरान आपको व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। थोड़ा अधिक खर्च होने के बावजूद आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। कॅरियर के मामले में यह समय आपके लिए शानदार रह सकता है।

उपाय- ॐ धरानेय-धाराय नमः मंत्र का प्रतिदिन पाठ करें।

6. कन्या राशि पर बुध के परिवर्तन का असर
अधिक खर्चें से परेशान रहेंगेे। निर्णय लेने में कई बार असमर्थता महसूस करेंगे। संपत्ति खरीदने के लिए यह एक उचित समय है। सीखने की क्षमता में वृद्धि के साथ ही कुछ चीजों को आप दूर करने में भी सफल होंगे। उचित होगा कि किसी भी जोखिम भरी या खतरनाक स्थिति से दूर रहें। इस दौरान आत्मसम्मान में कमी संभव है। वादे पूरे करने के अलावा आपकी बोलने की क्षमता में निखर आएगा, लेकिन गलत गतिविधियों से दूर रहना होगा।

उपाय- हर रोज ओम दामोदराय नमः का पाठ करें।

7. तुला राशि पर बुध के परिवर्तन का असर
इस दौरान आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलने से आपमें खुशियों का संचार होगा। विदेश में नौकरी मिलने की संभावना के साथ ही व्यापारियों को भी इस समयावधि में खूब धन लाभ होगा। कोई नया बिजनेस आपके लिए प्रॉफिट वाला रहेगा। कई इच्छाएं इस दौरान पूरी होने की संभावनाएं है। कॅरियर के मामले में आपको कड़ी मेहनत के बाद ही फल की प्राप्ति हो सकेगी।

उपाय- ओम वासुदेवाय नमः का हर रोज पाठ करें।

8. वृश्चिक राशि पर बुध के परिवर्तन का असर
इस दौरान आपको धार्मिक कार्यों से प्रसिद्धि मिलेगी। आपमें से कुछ अप्रिय व्यवहार और अपरंपरागत विचारों के साथ नकारात्मक गतिविधियों से जुड सकते हैं। टीचिंग, कानूनी कार्य, लेखन, कला, शिल्प, संगीत, कविता या प्रौद्योगिकी से जुड़े इस राशि के लोग सफलता पा सकते हैं। वहीं आपमें से कुछ चुनौतियों का सामना करने के बाद राजनीति में भी सफलता प्राप्त करेंगे।

उपाय- प्रतिदिन ॐ सहस्र शीरशाय नमः का पाठ करें।

9. धनु राशि पर बुध के परिवर्तन का असर
यह समयावधि आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगी। इस दौरान आपकी कड़ी मेहनत और भाग्य आपको लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता प्रदान करेंगे। नौकरी के नए अवसर के साथ ही आप विदेश भी जा़ सकते हैं। व्यवसाइयों का दायरा बढने से उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में अच्छ समया आएगा। पारिवारिक जरूरतें पूरे करने के साथ ही इस समय प्रेमी जीवन में भी खुशियां रहेंगी। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।

उपाय- ॐ सहस्रक्षाय नमः का हर रोज पाठ करें।

10. मकर राशि पर बुध के परिवर्तन का असर
अवैध संबंधों के चलते धन की हानि संभव है। परिवार का समर्थन करने के साथ ही मस्तिष्क और तंत्रिका से जुडे मामलों को लेकरं सावधान रहें। ज्यादा सोचने विचार में न पडें, सीनियर्स को सपोर्ट रहेगा। धन में वृद्धि व्यापार से संभव है। सभी की मदद करेंगेें। बातचीत के तरीके में छात्रों को सुधार की आवश्यकता है। भाई-बहनों से मतभेद संभव। कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले उसे पूरी तरह अवश्य पढ लें।

उपाय- हर रोज ओम साधुवाल्भाई नमः का पाठ करें।

11. कुंभ राशि पर बुध के परिवर्तन का असर
धन में वृद्धि होने के साथ ही धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढेंगी। बच्चे खुशी प्रदान करेंगे, वहीं पार्टनर के वित्तीय मामलों को लेकरं चिंता संभव है। स्किल में सुधार के बीच लाइफ पार्टनर के माध्यम से लाभ होगा। मां की ओर से खुशी मिलने के अलावा वित्त और करियर में आगे बढेंगे। नए रिश्ते जुडेंगे, वहीं उदार दिमाग होने के चलते आप सही व गलत पहचान सकेंगे।

उपाय- ओम जगन्नाथाय नमः का प्रतिदिन पाठ करें।

12. मीन राशि पर बुध के परिवर्तन का असर
तर्कपूर्ण स्वभाव में वृद्धि के चलते लोग आपसे असहमत होंगे। उचित होगा कि दूसरों के साथ अनचाहे शब्दों और विवादों से बचते हुए उनसे दूर ही रहें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। माता पक्ष के रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। शिक्षा की गति छात्रों में धीमी रहने के चलते उन्हें थोड़ी परेशानी का सामना करना पड सकता है। मानसिक तनाव महसूस करेंगे। उन जातकों की तरक्की अच्छी होगी जो कानूनी क्षेत्र से जुडे हैं।

उपाय- हर रोज विष्णु सहस्रनाम सुनें या पढ़ें।

Also Read
View All

अगली खबर