
Name Astrology- किसी भी व्यक्ति के स्वभाव आदि से जुडी बातें जानना हमारे लिए हमेशा ही लाभप्रद रहती हैं, क्योंकि इसकी मदद से हम उससे जहां किसी बात को लेकर पहले ही सतर्क हो सकते हैं, तो वहीं वह किस जगह हमारे साथ डट कर खडा रहेगा ये भी जाना जा सकता है। वह विश्वसनीय या लोयल है या नहीं ये भी इसके माध्यम से पता चल जाता है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के नाम का प्रभाव उसके स्वभाव और जीवन पर काफी अधिक होता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव, गुण-दोष और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता देता है, तो ये समाने वाले के लिए काफी मायनों में खास हो जाता है। तो चलिए जानते हैं ज्योतिष अनुसार अंग्रेजी अक्षर से प्रारंभ होने वाले नाम के लोग कैसे होते हैं...
आर (R)- नाम वाले लोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वे लोगों जिनका नाम अंग्रेजी के अक्षर आर(R) से शुरु होता है ऐसे लोग दुनियादारी के बजाय अपने आप से ही मतलब रखते हैं। वहीं ऐसे लोगों को नई नई चीजों के बारे में जानने में काफी रुचि रखते हंै।
इसके अलावा आर नाम की शुरुआत अक्षर से होने वाले लोग देखने में काफी आकर्षक होने के साथ ही स्मार्ट भी होते है। ऐसे में ये लोग दूसरों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम रहते हैं। यहां ये भी जान लें कि इन लांगों को सुंदरता से खुद भी काफी अधिक लगाव रहता है।
इस नाम वाले काफी बड़े बुद्धिमान होने के साथ ही चतुर भी होते हैं। वहीं अपने परिश्रमी स्वभाव के कारण ही ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में भी बड़ी सफलता हासिल करते हैं।
अपने दोस्तों के लिए इन लोगों के मन में बहुत खास जगह होती है और अपने दोस्तों के भी बड़े काम ये लोग आते हैं। लेकिन इनकी दोस्ती बहुत ही चुनिंदा लोगों से होती है।
ज्योतिष अनुसार वैवाहिक जीवन के मामले में आर- अक्षर से शुरू होने वाले लोगों के जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहता है। वहीं किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ये लोगजल्दी विश्वास कर लेते हैं जिसके चलते अपने पार्टनर से इनके रिश्ते ज्यादा बेहतर नहीं हो पाते हैं।
-(नोट- ये समस्त सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं।)-
Published on:
17 Jul 2023 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
