
New year 2021: First day shubh muhurat and it will gives you blessings
2020 की समाप्ति का आज आखिरी दिन है, इसके समाप्ति के साथ ही नया साल 2021 शुरु हो जाएगा। 2020 में जहां कोरोना की दहशत के चलते पूरी दुनिया सदमे में रहीं, इन दिनों कोरोना के ही नए स्ट्रेन ने देश दुनिया में एक बार फिर दहशत का माहौल बनाना शुरु कर दिया है। ऐसे में 2021 में अच्छे की नई आशा के बीच लोगों में 2021 को लेकर भी संदेह बना हुआ है।
कल यानि 1 जनवरी, शुक्रवार से नया अंग्रेजी साल 2021 शुरु होने वाला है, ऐसे में इसके कुछ माह बाद से हिंदू पंचांग के हिसाब से हिंदुओं का नयासंवत्सर विक्रम संवत 2078 भी शुरु होगा।
बेहद खास है नए साल 2021 का पहला दिन...
पंचांग के अनुसार नए साल यानि वर्ष 2021 के पहले ही दिन शुभ संयोग बन रहे हैं। नए साल का पहला दिन शुक्रवार है। वहीं इस दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा, पुष्प नक्षत्र 31 दिसंबर 2020 की शाम 7 बजकर 50 मिनट से 1 जनवरी 2021 की शाम 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
दरअसल नए साल का पहला दिन शुभ रहने का मुख्य कारण ये है कि इस दिन शुक्रवार होने के साथ ही पुष्य नक्षत्र और बुधादित्य योग का संयोग भी है। पुष्य नक्षत्र योग इस साल 2020 के अंतिम दिन गुरुवार शाम 7.50 बजे से शुरू हो जाएगा।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार नए साल के पहले दिन शनि और गुरु मकर राशि में विराजमान रहेंगे और मंगल अपनी राशि मेष में गोचर कर रहा होगा।
इस दिन शुक्रवार होने के साथ ही पुष्य नक्षत्र के साथ ही बुधादित्य याेग का भी संयोग है। एक ओर जहां पुष्य नक्षत्र योग इस वर्ष 2020 के अंतिम दिन गुरुवार शाम 7.50 बजे से शुरू हो जाएगा। वहीं इस दिन सूर्य व बुध के धनु राशि में एक साथ रहने से बुधादित्य योग रहेगा।
मान्यता के अनुसार पुष्य व बुधादित्य दोनों योग के चलते किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। इस दिन पुष्य योग होने पर ज्वेलरी, भूमि, भवन, वाहन व वस्त्रों की खरीदी करना भी समृद्धिदायक माना जाता है।
ऐसे समझें साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी 2021 के शुभ व अशुभ समय...
राहु काल में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसे में नए साल के प्रथम दिन भी राहु काल का ध्यान रखें और इस समय कोई भी शुभ कार्य न करें...
- राहु काल :- सुबह 11:06:56 से 12:24:36 तक।
- दुष्टमुहूर्त :- 08:50:50 से 09:33:12 तक, 12:22:41 से 13:05:03 तक।
वहीं पहले दिन पुष्य नक्षत्र योग में खरमास के बावजूद अभिजित मुहूर्त में मंगल कार्य कर सकते हैं। इस दिन खरीदी करना भी शुभ व समृद्धि दायी रहेगा। पुष्य और अभिजीत मुहूर्त दोनों के संयोग में की गई खरीदी व अन्य शुभ कार्य सकारात्मक परिणाम देने वाले होंगे।
- अभिजित मुहूर्त :- समय 01 जनवरी 2021 : 11:40AM से 12:23PM तक
इन राशिवालों को हो सकती है परेशानी : सूर्य के धनु राशि में रहने पर कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ, व धनु राशि वालों के शारीरिक व मानसिक कष्ट दूर होंगे। शेष राशि वालों को भी कई परेशानियों से निजात मिलेगी।
पुष्य का संयोग खरीद-फरोख्त के लिए शुभ
गुरु और शुक्रवार पुष्य का संयोग खरीद-फरोख्त के लिए बहुत फलदायी रहेगा। दूसरी ओर शुक्रवार माता लक्ष्मी व संतोषी और स्वयं शुक्रदेव का प्रतिनिधित्व करता है। ये सभी सुख-समृद्धि प्रदान करने वाले ईश्वर हैं।
कहते है अगर शुरुआत अच्छी हो तो साल अच्छा जाता है। साल का पहला दिन शुभ तो रहेगा, जबकि इसके पूर्व 15 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही रोगों और व्यापारिक मंदी में कमी आना शुरू हो जाएगी, जिसका असर नए साल में सुखद शुरुआत और परिणाम में दिखाई देगा।
बुधादित्य योग...
सूर्य व बुध के धनु राशि में एक साथ रहने से बुधादित्य योग रहेगा। पुष्य व बुधादित्य दोनों योग के चलते किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। इस दिन पुष्य योग होने पर ज्वेलरी, भूमि, भवन, वाहन व वस्त्रों की खरीदी करना भी समृद्धिदायी रहेगा।
इस समय करें शुभ कार्य
साल के पहले दिन पुष्य नक्षत्र योग में खरमास के बावजूद अभिजित मुहूर्त में मंगल कार्य कर सकते हैं। इस दिन खरीद करना भी शुभ व समृद्धिदायक रहेगा। पुष्य और अभिजीत मुहूर्त दोनों के संयोग में की गई खरीदी व अन्य शुभ कार्य सकारात्मक परिणाम देने वाले होंगे।
2021 के पहले दिन क्या करें कि साल भर रहें भाग्यशाली...
जानकारों के अनुसार साल का पहला दिन शुक्रवार को है, और शुक्र को भाग्य का कारक माना जाता है। वहीं इस दिन की कारक देवी माता लक्ष्मी को माना गया है। ऐसे में साल के पहले दिन शुक्रवार होने के साथ ही बन रहे योग को देखते हुए इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा आपका भाग्य चमका सकती है।
जिससे वर्ष भर उनके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहें। ज्योतिष के अनुसार भी शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी कृपा पाने के लिए बहुत ही खास होता है। तो आइये अब हम आपको कुछ ऐसे ही टोटके बताने जा रहे हैं जो मां लक्ष्मी की कृपा को बढ़ाने और आपकी धन प्राप्ति की इच्छा को पूरी करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
: शुक्रवार के दिन यदि कोई व्यक्ति कमलगट्टे की माला से 108 बार “ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्मयै नम:”के मात्र का जाप पूरे श्रद्धा भाव और विश्वास से करता है। तो ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा आप पर बनी रहती है।
: शुभ कामों में हल्दी का इस्तेमाल करना समृद्धता का प्रतिक माना जाता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के समय हल्दी की गांठों को पूजा में रखें और पूजा समापन के बाद उन गांठों को कपडे में बांधकर तिजोरी या उस जगह पर रखें जहां आप धन रखते हैं। ऐसा करने से भी धन की बरकत आपके घर में बनी रहती है।
: शुक्रवार के दिन आप एक झाड़ू खरीदें और उस झाड़ू से अपने घर की साफ सफाई करें। उसके बाद उस झाड़ू को छिपाकर रख दें। ऐसा करने से वर्ष भर आपके घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है और ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।
: इसके अलावा कौड़ियां मां लक्ष्मी को बहुत ज्यादा प्रिय होती है इसीलिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के पूजन के समय पूजा में पीले रंग की कौड़ियां जरूर रखें। और पूजा के बाद उन कौड़ियों को पीले या लाल कपडे में बांधकर तिजोरी में रखें या उस जगह पर रखें जहां आप धन रखते हैं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से भी मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।
: धन की बरकत के लिए शुक्रवार के दिन अपनी तिजोरी या वो जगह जहां आप पैसे रखते हैं वहां लाल कपडा बिछाएं और उस पर मां लक्ष्मी के बैठे हुए चित्र का फोटो लगाएं। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है।
Updated on:
31 Dec 2020 04:54 pm
Published on:
31 Dec 2020 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
