2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New Year 2024 : नये साल के पहले दिन चार विशेष दुर्लभ योग, इस दिन करें ये उपाय सुख समृद्धि बढ़ेगी

New Year Upay 2024 हिंदू धर्म में मान्यता है कि हर नये काम, विशेष दिन की शुरुआत पूजा पाठ और शुभ कार्यों से करना चाहिए ताकि उसे ईश्वर का आशीर्वाद मिले। नये साल का पहला दिन भी इस लिहाज से बेहद खास है। इस दिन चार विशेष योग भी बने हैं, जबकि कई और मुहूर्त हैं, जिनमें पूजा-अर्चना, शुभ काम और खरीदारी का विशेष लाभ होता है तो आइये जानते हैं कौन से शुभ योग हैं और कैसे पूजा करें...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 01, 2024

new_year_upay.jpg

नया साल 2024 इन उपायों से घर में लाएगा सुख समृद्धि

नये साल का पहला दिन
हिंदू पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2024 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि का समापन 1 जनवरी 2024 को दोपहर 02.28 बजे होगा। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी, नए साल की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इसलिए इस दिन भगवान शंकर की बेलपत्र से विशेष पूजा बेहद शुभ होगी। साथी ही इस दिन इन खास चीजों की खरीदारी पूरे साल के लिए लाभकारी होगा।

1 जनवरी 2024 के शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12.04 से दोपहर 12.45 बजे तक
विजय मुहूर्तः दोपहर 02.08 बजे से दोपहर 02.49 बजे तक
गोधूलि मुहूर्तः शाम 05.32 बजे से शाम 06.00 बजे तक
निशिता मुहूर्तः रात 11.57 बजे से 2 जनवरी को सुबह 12.52 बजे तक

1 जनवरी 2024 शुभ योग
आयुष्मान योगः 1 जनवरी 2024 सुबह 03.31 बजे से 2 जनवरी 2024 को सुबह 04.36 बजे तक
गजकेसरी योगः मेष राशि में गुरु-चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी योग
लक्ष्मी नारायण योगः शुक्र-बुध इस दिन वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे, इससे लक्ष्मी नारायण योग बना
आदित्य मंगल योगः सूर्य-मंगल 1 जनवरी को धनु राशि में हैं, जिससे आदित्य मंगल योग बना

नववर्ष 2024 के पहले दिन के उपाय
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार साल के पहले दिन सबसे पहले सूर्योदय से पहले स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। सोमवार का दिन होने से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें, उन्हें बेलपत्र चढ़ाएं और सुख के लिए प्रार्थना करें। मान्यता है इससे वे जल्दी प्रार्थना स्वीकार कर लेते हैं। संभव हो तो रुद्राभिषेक कराएं। सोमवार को सफेद रंग की चीजों चावल, सफेद वस्‍त्र, सफेद फूल, शक्कर, नारियल आदि का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा और चंद्रदोष समाप्त होने से तरक्की होगी और राहत मिलेगी।

इसके लिए नये साल के पहले दिन सोमवार शाम को भी शिवजी की पूजा करना चाहिए। शुभ के लिए आज के दिन घर में बेलपत्र का पौधा भी लगा सकते हैं। रोजाना इसकी देखभाल और पूजा का संकल्प ले सकते हैं। इससे घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। इसके अलावा इस दिन माता पार्वती को लाल चुनरी भी चढ़ानी चाहिए। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है, वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। इस दिन मां लक्ष्मी के पद चिह्न घर के मुख्य द्वार पर बनाना चाहिए। शनि देव की कृपा पाने के लिए इस दिन मेनगेट पर घोड़े की नाल लगाना शुभ माना जाता है।