
Numerology: Bhagyank 1- What is your luck number Know about you:आने वाला समय आपके लिए कैसा रहेगा, आपका व्यक्तित्व कैसा है, आपकी कमियां और खूबियां, आपका कॅरियर आदि कई बातें ऐसी हैं जिन्हें जानने के लिए हर कोई जिज्ञासु और उत्साहित नजर आता है। पर क्या आप जानते हैं कि आपकी कुंडली या हस्त रेखाएं ही नहीं बल्कि, मूलांक की तरह ही आपके भाग्यांक से भी आपके बारे में सबकुछ जाना जा सकता है। यही नहीं आपके जीवन के कई रहस्यों को भी अंकशास्त्र उजागर कर सकता है। ग्रहों के साथ-साथ अंक भी जीवन की घटनाओं को प्रभावित करते हैं, अंकों के रहस्य और उनकी शक्ति को जानने का प्रयास हजारों वर्षों से किया जाता रहा है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं कैसे निकाला जा सकता है भाग्यांक।
ऐसे निकालें अपना भाग्यांक
भाग्यांक निकालने के लिए सबसे पहले अपनी जन्म तारीख, महीने का नंबर और साल का नंबर इन्हें आपस में जोड़ लें। जोडऩे पर जो एंसर आता है उसे तब तक जोड़ते रहें, जब तक कि एंसर एक अंक में न आ जाए। यही एक अंक आपका भाग्यांक कहलाएगा। जैसे आपका जन्म दिवस है 28 अप्रैल 1982 है। तो आप इसे जोड़ें 2+8+1+9+8+2= 30। अब 30 को भी जोड़ें 3+०=3। यानी आपका भाग्यांक है 3।
आज हम आपको बता रहे हैं भाग्यांक 1 के बारे में सब कुछ
- भाग्यांक 1 को परम शक्तिशाली सूर्य का अंक माना गया है। यह पहला अंक होता है। इस अंक के प्रभाव से इन लोगों में नेतृत्व की भावना कूट-कूट कर भरी होती है। ये लोग हर काम को बिना किसी की मदद से खुद ही करना पसंद करते हैं। ये लोग अत्यधिक साहसी, वीर, पराक्रमी तथा उद्यमी होते हैं। इस अंक पर सूर्य का अधिकार होता है, इसीलिए ये लोग तेजस्वी होने के साथ ही जिद्दी और अपनी धुन के पक्के होते हैं।
- भाग्यांक 1 वाले व्यक्तियों की सबसे बड़ी खूबी होती है कि ये लोग विकट परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखते हैं। यही कारण है कि इन लोगों में हर कार्य को करने की क्षमता भी आ जाती है। ये लोग खुद को भीड़ से अलग रखते हैं। जो करना है अपने दम पर ही करना है। इन्हें स्वतंत्र जीवन पसंद होता है। अपने डिसीजन भ ये खुद ही लेना पसंद करते हैं।
- ये लोग जीवन में अपनी ही विचारधारा के अनुरूप चलना पसंद करते हैं। कोई अपने विचार इन पर नहीं थोप सकता।
- ये लोग अपने लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह ईमानदार और स्पष्टवादी होते हैं, यही कारण है कि ये जीवन में भ्रम की स्थिति का सामना नहीं करते।
- इनमें नेतृत्व का गुण होता है। इसीलिए ये मानसिक श्रम का उपयोग अधिक करते हैं और शारीरिक श्रम का कम। इसी गुण के आधार पर आप मान, प्रतिष्ठा, पद और सत्ता भी पाते हैं।
- आपके आसपास के व्यक्तिभी आपके मार्ग दर्शन के लिए तैयार रहते हैं। आप हर परिस्थिति से निपटने के लिए सदा तैयार रहते हैं।
- इसलिए आपको काम शुरू करने वाला भी माना जाता है। कुदरत भी आप पर मेहरबान रहती है।
- भाग्यांक 1 वाले लोग इंजीनियर बन सकते हैं, आर्किटेक्ट बन सकते हैं। डिजाइनर बन सकते हैं। प्लानर बन सकते हैं। अपनी सोसाइटी के अध्यक्ष बन सकते हैं। लेखक बन सकते हैं। संगीतकार बन सकते हैं। ये लोग अध्यापन कार्य से संबंधित काम भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक संस्था के मुख्याधिकारी भी बन सकते हैं। ये लोग म्यूजियम की देखरेख करने वाले भी बन सकते हैं। लाईब्रेरियन बन सकते हैं। डिपार्टमेंटल स्टोर भी चला सकते हैं।
- ये लोग चाहे जिस क्षेत्र में अपना कॅरियर चुनें, लेकिन ये लोग किसी के अधीन रहकर कार्य करना पसंद नहीं करते हैं।
- आपको अपने अनुसार चलकर काम करना और आगे बढ़कर खुद नेतृत्व करने वाले काम अनुकूल लगते हैं।
- आप अपने कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान स्थापित करके ही मानते हैं चाहे परिस्थितियां कैसी भी क्यो न हों।
इन कमियों से खाते हैं मात
- भाग्यांक 1 वालों की सबसे बड़ी कमजोरी होती है कि ये लोग एक साथ कई कामों को अंजाम देना चाहते हैं। वहीं बिना किसी की मदद लिए। फिर चाहे काम कितना ही जोखिम भरा हो या फिर इनके लिए नामुमकिन हो। ये लोग अपने इसी जिद्दी स्वभाव के कारण अक्सर मुसीबत में भी फंस जाते हैं। लेकिन अपनी जिद से पीछे नहीं हटते।
- इनकी दूसरी सबसे बड़ी कमजोरी होती है कि ये लोग कभी किसी के आगे झुकना नहीं जानते। ये जहां क्रोधी, अहंकारी स्वभाव के होते हैं वहीं शेखी मारने में भी पीछे नहीं होते। इनके ऐसे स्वभाव के कारण कार्यस्थल पर ये लोग अपने साथियों से भी दूरियां बनाकर रखते हैं। नतीजा यह होता है कि ये लोग घर हो या कार्यस्थल दोनों ही जगह पर लोकप्रिय नहीं हो पाते। इनका ऐसा स्वभाव देखकर लोग भी इनसे एक निश्चित दूरी बनाकर रखते हैं।
- इन लोगों की एक और बड़ी कमी होती है कि ये लोग आत्मकेंद्रित होते हैं। अपने कार्यक्षेत्र पर भी अलग-अलग से ही रहते हैं। हमेशा खुद ही को सही मानते और समझते हैं। कई बार ये लोग आवेश और जल्दबाजी में निर्णय ले लेते हैं, जिसका अंजाम भी इन्हें भुगतना पड़ता है। ये लोग दूसरों पर कभी यकीन नहीं करते।
ऐसा होता है निजी जीवन
- भाग्यांक 1 वालों के निजी जीवन की बात करें, तो इनके भीतर एक अच्छे जीवन साथी के सभी गुण मौजूद रहते हैं। ये लोग बुद्धिमान तो होते ही हैं साथ ही परिस्थितियों के अनुसार अपनी बात को अपने अंदाज में बयां करना भी जानते हैं। निजी जीवन में ये लोग बड़े ही खुशमिजाज और अच्छे होते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखते हुए ये लोग अपनी भावनाओं को मर्यादा के दायरे में रहकर ही प्रस्तु करते हैं।
- ये लोग विपरीत जेंडर के प्रति भी तभी आकर्षित होते हैं जब, आपको लगता है कि वह बेहद आकर्षक व्यक्तित्व वाला और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।
- जो साथी अत्यधिक डिमांड करने वाला और सुस्त होता है आप उससे दूर रहना ही पसंद करते हैं। फिर चाहे वह आपका जीवन साथी ही बनने वाला हो आप उससे भी ऐसे ही पेश आते हैं।
- भाग्यांक 1 वाले लोग अपने साथी से भरपूर प्यार, देखभाल और उच्च विचारों की उम्मीद रखते हैं।
- ये लोग चाहते हैं कि इनका साथी गर्मजोशी से भरा, संयमी, समझ रखने वाला और अच्छे चरित्र वाला होना चाहिए।
- इन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई इन पर अंगुली उठाए या फिर इन्हें किसी तरह से चोट पहुंचाने की कोशिश करे।
Updated on:
20 Mar 2023 06:10 pm
Published on:
20 Mar 2023 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Weekly Tarot Rashifal : नए साल के पहले हफ्ते में वृश्चिक और धनु राशि वालों पर होगी खुशियों की बौछार!

