7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Panchang 24 January 2026: आज का राहुकाल और चौघड़िया: शुभ कार्य के लिए कौन सा समय श्रेष्ठ?

Aaj Ka Panchang 24 January 2026: आज का पंचांग 24 जनवरी 2026, शनिवार: जानिए माघ शुक्ल षष्ठी तिथि, शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, नक्षत्र, योग, चंद्र राशि, व्रत-त्योहार और आज जन्मे बच्चों का नामाक्षर व स्वभाव।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jan 23, 2026

Aaj Ka Panchang 24 January 2026

Aaj Ka Panchang 24 January 2026 : आज का पंचांग 24 जनवरी 2026: शुभ चौघड़िया, राहुकाल, नक्षत्र और मीन राशि का प्रभाव (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Panchang 24 January 2026: आज का पंचांग शनिवार, 24 जनवरी 2026 को आधारित है। आज विक्रम संवत 2082, सिद्धार्थ संवत्सर, माघ मास शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है। पंचांग में आज के शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, नक्षत्र-योग-करण, व्रत एवं पर्व, चंद्र राशि, तथा आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि, नक्षत्र और नामाक्षर की संपूर्ण जानकारी दी गई है। जो लोग आज कोई शुभ कार्य, यात्रा, पूजन, नामकरण, या नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं, उनके लिए यह पंचांग अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

आज का पंचांग, शनिवार, 24 जनवरी, 2026

क्रमविवरण का नामविवरण
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मु. मास4 सावान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुशिशिर ऋतु
8मासमाघ
9पक्षशुक्ल

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

आज शुभ का चौघड़िया 8.40 से 9.59 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 12.39 से 1.59 तक रहेगा तथा लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 1.59 से 4.38 तक रहेंगे. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – षष्ठी तिथि रात्रि 12.40 तक होगी तदुपरान्त सप्तमी तिथि होगी ।

दिशा शूल - आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय - यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उड़द अथवा तैल से बनी वस्तु अथवा तिल सेवन करके, प्रातःकाल गायों को चारा खिलाकर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

आज का राहु काल

राहु काल - (मध्यमान से) दिन 9.00 से 10.30 तक
उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो तले हुए या कुरकुरे, चटपटे भोज्य पदार्थ का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दिन 2.16 तक रहेगा तदुपरान्त रेवती नक्षत्र होगा ।
योग – शिव योग दिन 2.02 तक रहेगा तदुपरान्त सिद्ध योग रहेगा ।
करण – कौलव करण दिन 1.13 तक रहेगा तदुपरान्त तैतिल करण रहेगा।

आज के विशिष्ट योग

रवियोग दिन 10-50 तक व पुनः प्रारंभ दिन 2-16 से,

व्रत / दिवस विशेष – विश्वेश्वरानंद जयंती, पंचक, राष्ट्रीय बालिका दिवस, शीतला षष्ठी (बंगाल) में, गंडमूल प्रारंभ दिन 2-16 से,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मीन राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

सूर्य का श्रवण नक्षत्र में प्रवेश दिन 10-50 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मीन होगी ।
आज दिन 2.16 तक जन्म लेने वाले बच्चों का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा तदुपरान्त रेवती नक्षत्र होगा ।
आज दिन 2.16 तक जन्मे बच्चों का लौह पाद होगा तदुपरान्त स्वर्ण पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर झ, ञ, दे, दो, चा पर रखे जा सकते हैं।

मीन राशि के स्वामी गुरु हैं इस राशि के बच्चे सौम्य, गंभीर स्वभाव वाले, बुद्धिमान, विवेकी, ज्ञानी, धार्मिक, परोपकारी, साहित्य प्रेमी, आध्यात्म प्रेमी, भावुक, अध्ययनशील, सज्जन, कल्पनाशील, उच्चाकांक्षी, स्वाभिमानी चंचल होते हैं। अपनी मान-मर्यादा एवं प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान भी रखने वाले होते है. समाज सुधारक व अध्यापन सम्बन्धी कार्यो में सफल होते हैं। ये जातक बुद्धिमान, गंभीर एवं सौम्य प्रकृति, परोपकारी कार्य करने में तत्पर सत्यप्रिय, धार्मिक, धर्म-कर्म एवं आध्यात्म, साहित्य एवं गूढ़विधायो की ओर विशेष अभिरुचि रखने वाले होते हैं। जातक उच्चाभिलाषी, उच्चाकांक्षी एवं स्वाभिमानी प्रकर्ति व अपनी मान-मर्यादा एवं प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान भी रखने वाला होगा। जातक सेवाभाव रखने वाले, तीव्र बुद्धि, परिश्रमी, उधमी, दूरदर्शी, व्यवहार कुशल एवं नीति के अनुसार आचरण करने वाला, विश्वसनीय, ईमानदार तथा हर प्रकार से मित्रो एवं सगे-सम्बन्धियों के लिए सहायक होते हैं।