1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vinayak Chaturthi 2022: विनायक चतुर्थी पर ये उपाय जगाएंगे आपकी किस्मत

- मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की विनायक वरद चतुर्थी 27 नवंबर 2022 को है।

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Nov 26, 2022

vinayak_chaturthi.jpg

Margashirsha Vinayak Chaturthi 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की विनायक वरद चतुर्थी रविवार, 27 नवंबर 2022 को है।

शास्त्रों के अनुसार बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए गणपति की पूजा उत्तम मानी गई है. मान्यता है कि बुद्धि के दाता गौरी पुत्र गजानन को विनायक चतुर्थी पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।

ध्यान रहे श्री गणेश जी को ज्योतिष में बुध का कारक माना जाता है, वहीं बुध सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण करता है। ऐसे में इनका योग कई मायनों में खास माना गया है।

यहां तक की श्रीगणेश के दिन सूर्यदेव की पूजा या सूर्य देव के दिन श्री गणेश की पूजा तक खास मानी गई है। वहीं रविवार को गणेश चतुर्थी एक विशेष योग को जन्म देती है, तो चलिए जानते हैं कि इस विनायक चतुर्थी पर कैसे अपने सोए हुए भाग्य को जगाएं..

रविवार को गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय (Surya Ke Upay)
जन्मकुंडली में प्रतिकूल चल रहे सूर्य को अनुकूल बनाने के लिए उस अर्ध्य देना चाहिए। इसके लिए सुबह स्नान करने के बाद ब्रह्म मुहूर्त में ही एक तांबे (अथवा स्टील) के पात्र में जल भरें, उसमें लाल पुष्प, चावल, दूर्वा तथा थोड़ा सा घिसा हुआ लाल चंदन मिलाएं। इस जल से सूर्य को अर्ध्य देने से अशुभ सूर्य भी बहुत जल्दी शुभ बन जाता है।

सूर्य को अनुकूल बनाने के लिए प्रतिदिन आदित्यह्रदय स्रोत का पाठ करना चाहिए। इस पाठ के बाद प्रतिदिन 11 बार गायत्री मंत्र का भी जप करना चाहिए। इससे सूर्य के साथ-साथ अन्य अशुभ ग्रहों के बुरे असर से भी बचते हैं।


Must Read:जीवन में चाहते हैं उन्नति, तो नियमित करें इस स्तोत्र का पाठ

इस बार रविवार को गणेश चतुर्थी है। इस दिन लाल और केसरिया रंग के वस्त्र व पुष्प भगवान श्रीगणेश को चढ़ाने चाहिए तथा स्वयं भी धारण करें। इस टोटके से गजानन और सूर्यदेव दोनों की कृपा प्राप्त होती है। इस उपाय से घर और समाज में भी मान-सम्मान प्राप्त होता है।

आप सुबह जब भी उठें तो सबसे पहले माता-पिता, गुरु और ईष्टदेव का स्मरण करें। इसके बाद ही बिस्तर से नीचे पांव रखें। यदि इस उपाय को प्रतिदिन किया जाए तो बिना किसी दूसरे पूजा-पाठ के सूर्य अनुकूल हो जाएगा। इस एक उपाय से ही आपका भाग्य चमक उठेगा।


Must Read: Budhwar Mistakes- बुधवार को ये गलतियां करने से नाराज हो जाते है गणेश जी, भुगतनी पड़ती हैं ये परेशानियां

सूर्य के प्रतिकूल होने पर रविवार के दिन लाल-पीले रंग के वस्त्र, भोजन सामग्री, गेहूं तथा मिठाई आदि का गरीबों को दान करना चाहिए। गाय को भी गुड़ अथवा भिगी हुई मसूर की दाल खाने के लिए दें। रविवार को ही पक्षियों को अनाज खिलाना चाहिए। इससे सूर्य की अनुकूलता प्राप्त होगी और जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।

Story Loader