12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंगुलियों पर बने होते हैं खास निशान, खोल देते हैं राज

ज्योतिष में हस्तरेखा शास्त्र यानी Palmistry का बड़ा महत्व है। इसमें हथेली के आकार-प्रकार, लचीलेपन, रंग, अंगुलियों पर बने निशानों से व्यक्तित्व और भविष्य के जीवन का पता चल जाता है। अंगुलियों पर बने खास निशान भविष्य के राज खोल देते हैं तो आइये जानते हैं इन खास संकेतों के अर्थ...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Aug 03, 2023

palmistry.jpg

हस्तरेखा शास्त्र में शंख और चक्र का महत्व

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अंगुलियों पर दो खास निशान शंख और चक्र पाए जाते हैं। रेखाओं के गोल घेरे चक्र कहलाते हैं, जबकि रेखाओं से बनने वाली सीप जैसी आकृति शंख कहलाती है। खास स्थानों पर इन निशानों के खास अर्थ होते हैं तो आइये जानते हैं हथेली में शंख और चक्र के क्या संकेत होते हैं।


छोटी अंगुली (कनिष्ठा): हस्तरेखा ज्ञान का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के हथेली की सबसे छोटी अंगुली यानि कनिष्‍ठा में चक्राकृति बनी है तो ऐसे जातक को जीवन में हर कार्य क्षेत्र में धन लाभ होगा।


अनामिका अंगुलीः हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कनिष्ठा (सबसे छोटी अंगुली) के पास वाली अंगुली अनामिका के नाम से जानी जाती है। यदि अनामिका पर चक्र के निशान हैं तो ऐसे व्यक्ति को संसार में भौतिक सुख प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ेंः Vishnu Sahastranam Path: श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ से तत्काल दूर होता है संकट, मिलती है अपार सफलता और सुख-समृद्धि

मध्यमा अंगुली (बीच की अंगुली): हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि आपके हथेली के बीच की अंगुली यानी मध्‍यमा पर चक्र है तो इसका अर्थ है कि आप धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। साथ ही आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


तर्जनी (मध्यमा के दाएं साइड की अंगुली): हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार तर्जनी यानी मध्यमा के दाएं साइड की अंगुली पर चक्र है तो ऐसे लोग बहुत महत्‍वाकांक्षी होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर खूब पैसा कमाते हैं।


अंगूठा: जिन व्यक्तियों की हथेली में अंगूठे पर चक्र होता है, वे लोग धन के मामले बहुत सौभाग्यशाली माने जाते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को पैतृक संपत्ति का भी आनंद मिलता है।

ये भी पढ़ेंः हर मनोकामना पूरी करता है मां बगलामुखी चालीसा पाठ, शत्रु से भी करता है रक्षा

शंख का क्या होता है संकेत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली की एक अंगुली पर शंख की आकृति है तो ऐसा व्यक्ति उच्‍च शिक्षा पाने में सफल होता है और 2 अंगुलियों पर शंख है तो ऐसा जातक हर कार्य क्षेत्र में सफलता पाता है। हालांकि कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। जबकि 3 अंगुलियों पर शंख वाला व्यक्ति काफी खर्चीला होता है। ये लोग अपने भौतिक सुख के लिए खूब धन खर्च करते हैं। वहीं यदि किसी व्यक्ति की एक हथेली की चारों अंगुलियों पर शंख है तो उनका जीवन ठाटबाट से बीतता है। अंगूठे पर शंख होने का मतलब है कि व्यक्ति आर्थिक रूप से संपन्न होगा।