
भाग्यशाली लोगों के हाथ में कौन से निशान होते हैं
हस्तरेखाविदों का मानना है कि हाथ का प्रत्येक क्षेत्र जीवन के विभिन्न पहलुओं करियर, रिश्ते और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। इसी के जरिये भविष्य की घटनाओं की भविष्यवाणी की जाती है। आइये जानते हैं उन खास संकेतों के बारे में..
वृत्त: हाथ पर वृत्त जैसा निशान शुभ माना जाता है और यह सफलता और समृद्धि का संकेत देता है।
तारा: तारा सौभाग्य का सूचक है और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा प्रदान करता है।
त्रिकोण: त्रिकोण अप्रत्याशित लाभ और महान भाग्य का प्रतीक है।
वर्ग: इस आकृति को प्रतिकूलताओं और खतरों से बचाने वाले के रूप में देखा जाता है। ये आपके हथेली में हैं तो समझिए आप बहुत भाग्यशाली हैं।
हर व्यक्ति का नेचर और पर्सनाल्टी अलग होती है। इस सीक्रेट्स को लोगों के फिंगरप्रिंट के जरिए जान सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ के निशान, इनका आकार प्रकार व्यक्तित्व का भी संकेत देते हैं। यहां अंगुलियों के पोरों पर बने निशान से जानिए व्यक्तित्व का संकेत …
शंख (लूप): यदि अंगुलियों के पोरों पर शंख का निशान है तो यह व्यक्ति के लचीलेपन, अनुकूलनशीलता और खुले दिमाग का संकेत देता है।
चक्र (व्होर्ल्स): यदि व्यक्ति के अंगुलियों में चक्र निशान है तो वह व्यक्ति मुखर व्यक्तित्व और दृढ़ संकल्प वाला होगा।
चाप (आर्क): यदि व्यक्ति की अंगुलियों में चाप बना हुआ है तो वह व्यावहारिक, विश्वसनीय और विनम्र होगा।
Updated on:
22 Jun 2024 05:55 pm
Published on:
11 May 2024 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
