29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

Panchang 28 April 2025 : पंचांग में देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि

Panchang 28 April 2025 जानिए 28 अप्रैल 2025 का पंचांग – आज के शुभ समय, पूजा के योग, राहुकाल, तिथि और नक्षत्र की पूरी जानकारी।

Google source verification

Panchang 28 April 2025
जानिए 28 अप्रैल 2025 का पंचांग – आज के शुभ समय, पूजा के योग, राहुकाल, तिथि और नक्षत्र की पूरी जानकारी।
सोमवार, 28 अप्रेल, 2025
शुभ वि. सं : 2082
संवत्सर का नाम : सिद्धार्थ
शाकेसंवत : 1947
हिजरी संवत : 1446
मु.मास : शव्वाल-29
अयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
मास : वैशाख
पक्ष : शुक्ल
श्रेष्ठ चौघड़िया-आज अमृत का चौघड़िया सूर्योदय से 7.32 तक रहेगा। शुभ का 9.10 से 10.47 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िए 2.02 से सूर्यास्त तक रहेंगे।
तिथि: प्रतिपदा तिथि रात्रि 9.11 तक, तदुपरांत द्वितीया तिथि होगी।
दिशा शूल: आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा।
राहु काल वेला: (मध्यमान से) दिन 7.30 से 9.00 तक।
नक्षत्र: भरणी नक्षत्र रात्रि 9.38 तक, तदुपरांत कृत्तिका नक्षत्र होगा।
योग: आयुष्मान योग रात्रि 8.02 तक, तदुपरांत सौभाग्य योग रहेगा।
करण: किंस्तुघ्न करण दिन 11.06 तक, तदुपरांत बव करण रहेगा।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन: गुरु मृगशिर नक्षत्र चरण 2 में प्रवेश सायं 6-08 पर
चन्द्रमा: आज रात्रि 2.54 तक मेष राशि में रहेगा, तदुपरांत वृष राशि में प्रवेश।
आज जन्म लेने वाले बच्चे : आज रात्रि 2.54 तक जन्म लेने वाले बच्चों की मेष राशि होगी, तदुपरांत वृष राशि होगी। आज रात्रि 9.38 तक भरणी नक्षत्र रहेगा, तदुपरांत कृत्तिका नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर लू, ले, लो, अ, इ पर रखे जा सकते हैं। ये शारीरिक सौष्ठव को बनाए रखने के लिए सदा क्रियाशील रहते हैं।
पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्

Panchang 28 April 2025