7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैरो राशिफल 30 जनवरी: महादेव और माता लक्ष्मी की कृपा से चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का हाल

Tarot Horoscope 30 January 2026: टैरो राशिफल 30 जनवरी 2026: शुक्र प्रदोष व्रत, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का टैरो भविष्यफल, करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल।

3 min read
Google source verification
Tarot Rashifal 30 January 2026

Tarot Rashifal 30 January 2026 : टैरो राशिफल 30 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Rashifal 30 January 2026: टैरो राशिफल 30 जनवरी 2026: आज माघ मास का 27वां दिन है और सूर्य मकर राशि में जबकि चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान हैं। शुक्र प्रदोष व्रत के इस विशेष दिन जया एकादशी पारण, शुक्रवार व्रत, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे चार शुभ संयोग बन रहे हैं। महादेव और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा से आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, कार्यक्षेत्र में सफलता और पारिवारिक सुख लेकर आ सकता है। टैरो कार्ड रीडिंग के माध्यम से जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। (Today Tarot Rashifal)

मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Aries)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के कुछ जातकों के लिए आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं साथ ही आज शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इतना ही नहीं आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। इतना ही नहीं आज संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है, वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें और लंबी यात्रा पर निकलने से बचें।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Gemini)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोग आज किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। तो जल्दबाजी न करें, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करने के बाद ही कोई निर्णय करें।

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम ले और कार्यक्षेत्र में दूसरो के सामने अपने को असहज महसूस न होने दे।

सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा सहारा मिलेगा। साथ ही व्यापार और कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से कर पाएंगे।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Virgo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के अविवाहितों के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। विवाह के योग बनेगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Libra)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ से बचें साथ ही मानसिक संतुलन बनाएं रखें। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Today Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। साथ ही स्वास्थ्य के मामले में समय काफी अच्छा रहने वाला है। वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें। वरना आपको चोट लग सकती है।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Sagittarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को आज कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। साथ ही आज आपकी सक्रियता बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Today Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोग आज काफी आक्रामक रहने वाले हैं। साथ ही आज आपके इरादे बहुत ही स्पष्ट रहेंगे। जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Aquarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों की आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। साथ ही आज आपको मनोबल भी बहुत मजबूत होगा। यदि आपका धन कही रुका हुआ है तो आपको आपने रुका धन मिल सकता है। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Pisces)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों को आज कार्यस्थाल पर काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।