13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rahu Dosh Upay: लगातार घर में हो रहा झगड़ा तो चेक कर लें घर का वास्तु, जानें राहु दोष के उपाय

Rahu Dosh Vastu Upay: घर के लोगों में लगातार झगड़ा हो रहा है या दवा करने बाद भी बीमारी नहीं ठीक हो रही है या सतर्कता के बाद भी आर्थिक नुकसान हो रहा है तो एक बार घर का वास्तु चेक कर लेना चाहिए। घर में राहु दोष हो सकता है। आइये जानते हैं घर में राहु दोष के कारण और राहु दोष निवारण उपाय..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 09, 2024

rahu_dosh_vastu_upay.jpg

Rahu Dosh Upay: लगातार घर में हो रहा झगड़ा तो चेक कर लें घर का वास्तु, जानें राहु दोष के उपाय

Rahu Dosh Vastu Upay वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का निर्माण एक विज्ञान है। इसमें घर की दिशा, विभिन्न वस्तुओं की जगह का भी विज्ञान होता है, जिसका आध्यात्म और ग्रहों से गहरा नाता होता है। घर का हर कोना किसी न किसी ग्रह और देवता से संबंधित होता है। यदि इनका ध्यान न रखें तो पॉजिटिविटी की जगह निगेटिविटी बढ़ा सकते हैं। इसमें राहु केतु जैसे ग्रहों की अशुभ ऊर्जा को नियंत्रित करना भी जरूरी होता है वर्ना घर के लोगों में कलह होता है, बीमारी नहीं ठीक होती है, लोग बुरी आदतों की ओर प्रोत्साहित होते हैं और किसी न किसी कारण से आर्थिक नुकसान होता रहता है।


वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण पश्चिम दिशा पर राहु केतु का आधिपत्य होता है और उनके शुभ प्रभाव के लिए दक्षिण पश्चिम दिशा के कुछ उपाय करना जरूरी है तो आइये जानते हैं राहु दोष उपाय (Rahu Dosh Vastu Upay) जो घर में इनकी निगेटिव ऊर्जा की जगह पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाएं।


दक्षिण-पश्चिम दिशा में क्रिस्टल ग्रिड लगाने से राहु और केतु की नकारात्मक ऊर्जा बेअसर होने लगती है। इससे राहु केतु के दुष्प्रभाव कम हो जाएंगे।


दक्षिण-पश्चिम दिशा में दीवारों को हल्के नीले या हल्के रंगों से रंगने से ऊर्जा को संतुलित करने और एक सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाने में मदद मिल सकती है।


दक्षिण-पश्चिम दिशा में पर्याप्त लाइट व्यवस्था करें, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर करने में मदद कर सकती है।


दक्षिण-पश्चिम दिशा में विंड चाइम्स या दर्पण जैसे फेंगशुई वस्तुओं को रखने से नकारात्मक ऊर्जा को हटाने और सकारात्मकता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।


वास्तु यंत्र, जैसे राहु यंत्र या केतु यंत्र को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से इन ग्रहों के हानिकारक प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है।


घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को नियमित रूप से नमक के पानी से साफ करने से ऊर्जा को शुद्ध करने और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में मदद मिल सकती है।