11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

मीन राशि में बैठा राहु तीन राशि वालों के जीवन में करेगा चमत्कार, धन से सफलता तक का देगा आशीर्वाद

Rahu in Pisces new year क्रूर ग्रह राहु आपकी किस्मत चमका सकता है, यह जानकर आप हैरान हो सकते हैं। लेकिन यह चमत्कार होने वाला है वृषभ, तुला और मकर राशि वालों के जीवन में। रहस्यमयी ग्रह राहु नये साल 2024 में मीन राशि में रहेगा। इसका पूरे साल तीनों राशियों को लाभ होगा। इससे इन्हें धन से लेकर हर क्षेत्र में सफलता का लाभ होगा..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 30, 2023

rahu_ashirvad.jpg

राहु का तीन राशियों को 2024 में मिलेगा आशीर्वाद

वृषभ राशि
आपकी राशि वृष है तो राहु के मीन राशि होने से 2024 में वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। 30 अक्टूबर को राहु के राशि परिवर्तन का परिणाम वृषभ राशि के लोगों को 2024 में भी मिलेगा। इस साल आपको अच्छा धन लाभ होगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावना है। हालांकि, कुछ खर्च भी रहेंगे लेकिन आमदनी की तुलना में खर्च कम होने से आर्थिक परेशानी नहीं होगी। विदेश से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। यदि आप विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यदि पिछले दिनों कोई स्वास्थ्य समस्या थी तो अब वो दूर हो सकती है। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों की तुलना में आप बेहतर करेंगे। इस समय आपकी शत्रुता भी दूर हो सकती है। आप जिस काम को शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए राहु का मीन राशि में रहना तुला राशि वालों के लिए काफी लाभ देने वाला है। आपकी राशि तुला है तो इस समय आपको धन, अन्न और सुख मिलेगा। इस समय आपकी कमाई के साथ बचत भी बढ़ सकती है। यदि आप किसान हैं तो इस वर्ष आपकी फसल अच्छी रह सकती है। आपका जीवन सुखमय हो सकता है। यदि पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब रहा है तो नये साल 2024 में राहु स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करेगा। इस समय आप साम, दाम, दंड, भेद का प्रयोग करके अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। इसके साथ ही धन संपत्ति का लाभ भी मिलेगा लेकिन मामा के पक्ष से कुछ परेशानियां हो सकती हैं अर्थात अधिकांश मामलों में राहु का मीन राशि में परिवर्तन आपको शुभफल देगा।

ये भी पढ़ेंः Sunday Horoscope 31 December: साल के आखिरी दिन इस राशि के लोगों का हो सकता है विवाद, रहें संभलकर

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए नये साल 2024 में राहु अच्छा परिणाम देगा। इस समय मकर राशि के लोग स्वस्थ होंगे। मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और मित्रों का अच्छा सहयोग भी मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं से बेहतर करते हुए देखे जाएंगे। इस समय आपका आत्मविश्वास पहले से अच्छा होगा। बीच-बीच में अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। इस समय भाग्य आपका साथ देगा। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे और उनके माध्यम से आपको सुख मिलेगा। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अनुकूलता रहेगी।