
mesh sankranti dan
मेष राशिः मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, इस दिन मेष राशि के जातक को लाल वस्त्र, लाल फूल और मसूर की दाल दान करना चाहिए। साथ ही हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।
वृष राशिः इस राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए मेष संक्रांति के दिन वृष राशि के जातकों को सफेद वस्तुओं जैसे दूध, सफेद वस्त्र, चांदी, सफेद फूल का दान करना चाहिए। इस राशि के जातक को सुबह के समय ऊँ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
मिथुनः इस राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। मेष संक्रांति के दिन मिथुन राशि के जातकों को हरे वस्त्र, हरे फल, हरी सब्जियां, हरी मूंग दाल, कांसे का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन मिथुन राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
कर्कः इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। मेष संक्रांति के दिन कर्क राशि के जातकों को सफेद वस्तुओं जैसे शक्कर, बतासा, दूध, चावल, सफेद चंदन का दान करना चाहिए। इसी के साथ विष्णु भगवान की पूजा करें और विष्णु सह्स्त्रनाम का पाठ करें।
सिंहः इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इसलिए मेष राशि के जातक को मेष संक्रांति के दिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और जल में गुड़ मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। इसके अलावा सूर्य देव से जुड़ी चीजें जैसे नारंगी या लाल कपड़ा, गुड़, गेहूं, लाल चंदन, संतरा, लाल और पीले फूल दान करना चाहिए।
कन्याः इस राशि के स्वामी भी बुध हैं। मेष संक्रांति के दिन कन्या राशि के जातक को पांच लाल फूल से माता दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। साथ ही गणेशजी की पूजा कर दूर्वा और लड्डू चढ़ाना चाहिए। इसके साथ हरी वस्तुओं का दान करना चाहिए।
तुलाः तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। मेष संक्रांति के दिन तुला राशि के जातक को माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसी के साथ सफेद और सुगंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि के भी स्वामी ग्रह मंगल हैं। इसलिए इस दिन वृश्चिक राशि के जातकों को लाल वस्तुओं का दान करना चाहिए और हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए।
धनुः इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इसलिए मेष संक्रांति के दिन आपको पीतल, पीली वस्तुओं, सोना, हल्दी, गीता रामायण आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा 108 बार ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।
मकरः इस राशि के स्वामी शनि हैं। मेष संक्रांति के दिन सूर्य की पूजा के बाद काली उड़द, काला वस्त्र, काला तिल, कंबल, लोहा और स्टील के बर्तन दान करना चाहिए।
कुंभः कुभ राशि के भी स्वामी शनि हैं। इससे मेष संक्रांति के दिन कुंभ राशि के जातक को भी मकर राशि की तरह काली वस्तुओं का दान करना चाहिए। गेहूं, आटा, चावल का भी दान कर सकते हैं।
मीनः इस राशि के भी स्वामी बृहस्पति हैं। मीन राशि के जातक को भी मेष संक्रांति के दिन पीली वस्तुओं, विष्णु चालीसा, पीला वस्त्र,पीतल आदि का दान करना चाहिए। इसके आलावा विष्णु जी के मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाकर उसे लोगों में बांटनी चाहिए।
Updated on:
13 Apr 2023 09:04 pm
Published on:
13 Apr 2023 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
