Dhanteras 2023 कल धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है। मान्यता है इसी दिन सागर मंथन के दौरान भगवान विष्णु अपने धन्वंतरि स्वरूप में अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। आज के दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है तो आइये जानते है धनतेरस के वे 13 उपाय जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में सुख समृद्धि आती है और भक्त को निरोगी काया प्राप्त होती है।
1. धन त्रयोदशी के दिन भगवान कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है, इस दिन तांबे-पीतल के बर्तन खरीदना चाहिए। इस दिन ऐसा बर्तन खरीदना चाहिए जिसमें खाद्य सामग्री तैयार हो, इससे आपके घर में सुख समृद्धि आती है और लोगों को आरोग्य की भी प्राप्ति होती है।
2. आज सोने या चांदी का सिक्का या आभूषण खरीदना चाहिए और इसी से दिवाली के दिन माता लक्ष्मी का श्रृंगार कर पूजा करनी चाहिए। इससे घर में धन वैभव की वृद्धि होगी।
3. धन त्रयोदशी के दिन से दिवाली तक गाय को हरे रंग का चारा खिलाएंगे तो आपका शुक्र मजबूत होगा, जिससे आपको सुख समृद्धि मिलेगी।
4. आज के दिन सोना, तांबा आदि धातु की कोई चीज खरीदकर घर लाएं और उससे माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर पूजा अर्चना करें।
5. धन के देवता कुबेर की पूजा करें, कुबेर मंत्र का जाप करें।
6. माता लक्ष्मी के निमित्त 13 दीपक, जिसमें चौमुखी दीपक जलाएं तो साल भर तक ऊर्जा प्राप्त होगी। सुख समृद्धि मिलेगी।
7. धन त्रयोदशी के दिन हल्दी और चावल के पेस्ट (ताजे पीसने के बाद) से मुख्य द्वार पर ॐ (ओम चिन्ह) बनाने से घर में धन और समृद्धि आती है।
8. धन त्रयोदशी के दिन श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए, इससे धन वैभव की प्राप्ति होती है।
9. धन त्रयोदशी के दिन ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥ कुबेर मंत्र का जरूर जाप करें। इससे घर में धन धान्य की कमी नहीं होगी।