
अटेंशन सीकर होते हैं सितंबर में जन्मे लड़के और लड़कियां
September Born People Personality: ज्योतिष के अनुसार सितंबर में जन्मे लोग काफी उदार स्वभाव के और मनमौजी होते हैं। इन लोगों को अपनी प्रशंसा काफी पसंद होती है और भीड़ में अपनी अलग पहचान बना लेने में माहिर होते हैं। इनके एक बड़ी खूबी यह है कि ये अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। इनका दिमाग भी काफी तेज होता है।
ज्योतिष के अनुसार सितंबर में जन्मे बच्चों का सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त होता है, इनमें लोगों को हंसाने की अद्भुत कला होती है। इन्हें अटेंशन पाना भी अच्छा लगता है, इन्हें अपने इर्द गिर्द भीड़ भाड़ पसंद होती है। जिसके कारण ये सामाजिक होते हैं और इस दिशा में कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे लोग उन पर ध्यान दें।
इस प्रोफेशन में होते हैं सफल
इनकी एक विशेषता यह है कि सितंबर में जन्मे बच्चे काफी व्यवहारिक होते हैं, और अपने हर काम को गंभीरता से लेते हैं। ये जो भी काम शुरू करते हैं उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेते हैं। अक्सर देखा गया है कि सितंबर में जन्मे लोग अच्छे साइंटिस्ट, अच्छे टीचर, सलाहकार और राजनीतिज्ञ बनते हैं। ये लोग बातें खुद तक रखने वाले होते हैं। जल्दी से किसी से कुछ शेयर नहीं करते।
धोखा नहीं होता बर्दाश्त
सितंबर में जन्मे बच्चे करियर के साथ ही लव लाइफ को लेकर भी खासे सजग होते हैं। ये अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। इन्हें धोखा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हो पाता। ये अपने पार्टनर से काफी प्यार करते हैं और हर काम परफेक्शन से करते हैं।
सितंबर में जन्मे बच्चे पारिवारिक जीवन में भी शानदार होते हैं। लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होते हैं। जिससे ये प्यार करते हैं उन लोगों का काफी ध्यान रखते हैं। यही वजह है कि ये लोगों के चहेते भी होते हैं।
Updated on:
22 Aug 2023 08:35 pm
Published on:
22 Aug 2023 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
