Shani Dev Favorite Zodiac Signs always get love and care of shani: आपको बता दें कि शनि देव राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए हमेशा क्रूर नहीं रहते। कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन पर शनि की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है।
Shani Dev Favorite Zodiac Signs always get love and care of shani: न्याय के देवता शनि देव का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। दरअसल शनि को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि जिन पर शनि की महादशा, साढ़े साती या फिर ढैया चलती है, ऐसे लोगों के बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि शनि देव राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए हमेशा क्रूर नहीं रहते। कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन पर शनि की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि देव को मकर और कुंभ राशि का स्वामी ग्रह माना गया है। इसलिए ये दो राशियां उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय हैं। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, वे भी शनि देव को बेहद फेवरेट हैं। ये राशियां शनि देव को इतनी फेवरेट हैं कि वे इन पर हमेशा अपनी मेहर बरसाते हैं। साढ़े साती और ढैया में भी शनि देव इन्हें ज्यादा परेशान नहीं करते हैं।
ये हैं शनिदेव की प्रिय राशियां
वृषभ
शुक्र ग्रह की राशि वृषभ भी शनि देव की फेवरेट राशि है। इसीलिए शनि देव इस राशि पर भी अपनी कृपा बरसाते हैं। इन पर शनि का अशुभ प्रभाव कम ही पड़ता है। यदि अन्य ग्रहों की स्थिति प्रतिकूल हो, तब भी वृषभ राशि वालों पर शनि का प्रभाव बहुत कम के लिए ही नजर आता है।
तुला
तुला राशि वाले लोगों पर शनि देव की कृपा हमेशा बनी रहती है। तुला राशि में शनि उच्च के यानी शुभ होते हैं। इसलिए शनि से इन्हें शुभ फल मिलते हैं। वहीं तुला राशि वाले लोग मेहनती, कर्मठ, ईमानदार और दयावान होते हैं। इसलिए भी शनि देव इस राशि पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
धनु
गुरु की राशि धनु भी शनि देव की सबसे फेवरेट राशियों में से एक है। दरअसल शनि देव के गुरु के साथ अच्छे संबंध हैं। ऐसे में धनु राशि वालों को भी शनि परेशान नहीं करते हैं। यदि इस राशि पर साढ़े साती और ढैया भी चल रही हो, तब भी इन्हें शनि बहुत ज्यादा परेशान नहीं करते हैं।
मकर
शनि देव को मकर राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है। वहीं मकर शनि की फेवरेट राशियों में एक राशि मानी गई है। इसीलिए इस राशि पर भी शनि की विशेष कृपा बनी रहती है। इसीलिए मकर राशि वालों का स्वभाव मेहनती और उत्साही होता है। ये लोग मेहनत करके आपके काम में सफलता पाते हैं। इसीलिए मकर राशि वाले लोगों पर शनि की टेढ़ी नजर जल्दी से नहीं पड़ती है।
कुंभ
मकर की तरह ही शनि देव कुंभ राशि के भी स्वामी हैं। इसलिए इस राशि के लोगों पर शनि देव अपना गुस्सा कम ही दिखाते हैं। शनि देव की विशेष कृपा के कारण कुंभ राशि वाले लोगों को कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।