Shani Transit 2022: शनि की 30 साल बाद हुई घर वापसी, जानें मेष से मीन राशि तक किसकी चमकेगी किस्मत तो किसे होगा नुकसान
शनि ने 29 अप्रैल 2022 में 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर लिया है। जानिए ये गोचर आपकी राशि पर क्या असर डालने वाला है। किन्हें शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी तो कौन सी राशियां इसकी चपेट में आएंगी।
शनि का कुंभ राशि में गोचर 29 अप्रैल से शुरू हो गया है। जहां ये 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। 5 जून को शनि वक्री गति आरंभ करेंगे तो 12 जुलाई को ये वक्री अवस्था में ही फिर से मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। मकर राशि में शनि 17 जनवरी 2023 तक गोचर रहेंगे। इसके बाद अपनी गोचर राशि कुंभ में दोबारा से प्रवेश कर जायेंगे।