7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Vakri : शनि इस डेट से चलेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशि के लोगों से रूठ जाएगा नसीब

Shani Vakri 2024: कर्मफलदाता शनि देव का गोचर मनुष्यों पर गहरा असर पड़ता है। अब शनिवार 29 जून 2024 को शनि वक्री होंगे। यह अवस्था कुछ राशि के लोगों के लिए शुभ है तो कुछ के लिए मुश्किल खड़ी करने वाली है। आइये जानते हैं शनि वक्री होने से किन राशियों की शामत आने वाली है (Saturn retrograde negative impact) ।

2 min read
Google source verification
Shani Vakri June 2024

शनि वक्री 2024

Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफलदाता और दंडाधिकारी कहा जाता है। माना जाता है कि शनि कर्मफल देने में भेदभाव नहीं करते। इसलिए जब शनि वक्री होकर किसी राशि पर टेढ़ी नजर रखते हैं तो उसके जीवन में उथलपुथल मच जाती है। अब शनि वक्री होने वाले हैं इसका कुछ राशियों पर काफी बुरा असर पड़ेगा। इन्हें अधिक परिश्रम में भी सफलता नहीं मिलेगी, घर में कलह होंगे, जीवन की आर्थिक गाड़ी पटरी से उतरेगी, स्वास्थ्य परेशान करेगा। आइये जानते हैं वक्री शनि से किसे रहना चाहिए संभलकर..

139 दिन शनि रहेंगे वक्री

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 जून 2024 को रात 12.35 बजे शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे और दोबारा 15 नवंबर 2024 को मार्गी होंगे। इस तरह 139 दिन 4 राशि के लोगों के लिए बेहद कष्टकारी रह सकता है। वक्री शनि की अशुभ दृष्टि इनका दर्द बढ़ा देगी।

मेष राशि

शनि की उल्टी चाल मेष राशि वालों के लोगों पर सितम ढा सकती है। यह समय मेष राशि वालों को काफी कष्ट झेलना पड़ सकता है। इस समय मेष राशि वालों के काम में रूकावट आएगी, धन हानि की भी आशंका है। इस समय मेष राशि वालों का परिवार के सदस्यों से वाद-विवाद हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव होगा। इसलिए शनि की वक्री अवस्था में मेष राशि वालों को धैर्य रखना चाहिए और कड़ी मेहनत से अपना काम करते रहना चाहिए। शनि की वक्री दृष्टि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मेष राशि के लोगों को शनि देव, हनुमानजी और भगवान भैरव की पूजा करनी चाहिए।

वृषभ राशि

वक्री शनि आने वाले 139 दिन वृषभ राशि वालों का भी इम्तिहान लेगा। इस समय शनि की उल्टी चाल का वृषभ राशि वालों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इस समय वृषभ राशि वालों को धन हानि हो सकती है, व्यापार में नुकसान की भी आशंका रहेगी। शनि की वक्री अवस्था तक वृषभ राशि के लोगों को शनिवार के दिन काली तिल, काली उड़द, लोहा, सरसों तेल, काला वस्त्र, काला जूता आदि दान करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vaishakh Purnima : वैशाख पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से नहीं होगी कोई कमी

मकर राशि

शनि वक्री होकर अपनी राशि मकर राशि वालों पर भी जुल्म ओ सितम ढाएंगे। इस समय मकर राशि वालों को करियर कारोबार पर खूब ध्यान देना होगा। इस समय मन मुताबिक काम न होने से मन दुखी रहेगा। शनि की वक्री अवस्था के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मकर राशि वालों को 30 जून से अगले 139 दिन काले कौवे और काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए।

मीन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वक्री शनि गुरु की राशि पर भी अशुभ प्रभाव डालेगा। मीन राशि के लोगों का इस समय किसी से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी परेशानियां सामने आएंगी। ऑफिस में अधिकारियों या सहयोगियों से वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। इस समय मीन राशि वालों को वाणी पर संयम रखने की कोशिश करनी चाहिए। वक्री शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए कटोरी में सरसों का तेल लेकर अपना चेहरा देखें और इसके बाद इसे दान कर दें यानी अपना छाया दान करें।