30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिदेव 30 साल बाद अपनी ही राशि में चलेंगे सीधी चाल, ये होगा 12 राशियों पर असर

- इन राशियों का चमकेगा भाग्य, शनि देव की कृपा से बनेंगे सभी काम Shani Margi 2023: अपनी ही राशि कुंभ राशि में शनि देव मार्गी होने जा रहे हैं। शनि में होने वाला ये बदलाव कुछ राशि वालें के लिए खास रहेगा ऐसे में इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना में वृद्धि होगी...

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Sep 17, 2023

shani_special.png

Shani Margi 2023: न्याय के देवता शनि देव जून 2023 से वक्री गति कर रहे हैं, ऐसे में अब वे करीब 2 माह बाद 4 नवंबर से मार्गी गति करने लग जाएंगे। वर्तमान में जहां शनि देव अपनी ही राशि कुंभ में चल रहे हैं, ऐसे में करीब 30 साल बाद एक बार फिर शनिदेव अपनी ही राशि कुंभ में मार्गी होने वाले हैं। शनि के मार्गी होने का जहां कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए ये समय अत्यंत कठिन होगा।

ऐसे में जिन राशि के जातकों को शनि की इस चाल का लाभ मिलेगा, उनकी इस दौरान कई इच्छाएं पूर्ण होंगी तो वहीं इस समय इन्हें अचानक कहीं से धन लाभ के साथ ही प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। तो चलिए जानते हैं कि किन राशि वालों को शनि की इस चाल से लाभ होगा...

मेष राशि (Aries Zodiac)
राशिचक्र की प्रथम राशि मेष के लिए शनि देव का मार्गी होना फायदेमंद रहेगा। इस समय शनि आपके आय भाव मे रहेंगे और कर्म भाव का स्वामित्व भी उनके पास ही रहेगा। जिसके चलते आपकी आय में जोरदार बढ़ोतरी की संभावना है, साथ ही इस समय आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर भी मिलेंगे। धन और सम्‍मान में वृद्धि के साथ ही आय के नए- नए स्त्रोतों का निर्माण होगा। आपके कार्य की सराहना होने के अलावा इस समय व्यापार में आपको खास मुनाफा भी मिलता दिख रहा है। आप में से कुछ नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। जबकि जो बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह स्थानान्तरण हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ के लिए शनि की ये चाल काफी फायदेमंद रह सकती है। यह समय आपके कॅरियर और कारोबार के लिए लाभप्रद सिद्ध होता दिख रहा है। इस समय शनि आपके कर्म स्थान पर रहेंगे, साथ ही उनका भाग्य भाव का स्वामित्व भी इनके ही पास रहेगा। जिसके चलते इस समयावधि में आपकी इच्छाओं की पूर्ति होती दिख रही है।

MUST READ-

शनिदेव : कहीं आप पर भारी तो नहीं? ऐसे पहचानें

इसके अलावा इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबारियों को इस समय व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ आप विदेशी स्रोतों से भी धन अर्जित करने में सफल हों सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के जो प्रतियोगी छात्र हैं, वो किसी परीक्षा को क्रैक कर सकते हैं।


सिंह राशि (Leo Zodiac)
राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह के लिए शनि की ये चाल अनुकूल सिद्ध होगी। इस समय जहां शनि सप्तम भाव पर होगा तो वहीं यहीं छठे भाव का भी स्वामी रहेगा। ऐसे में इस समयावधि में आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहता दिख रहा है। वहीं इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। इस समयावधि में आपको कोर्ट- कचहरी से जुड़े मामलों में भी सफलता प्राप्त हो सकती है। इस दौरान जीवनसाथी की तरक्की की संभावना है। इसके अलावा इस दौरान आपकी गोचर कुंडली में शनि देव शश नामक राजयोग भी बनाएंगे। जिससे आपकी आय में भी इजाफा होगा।

Story Loader