
शिवजी के ये निशान जिन लड़कियों के शरीर पर होते हैं वो भाग्यशाली होती हैं
ये लड़कियां होती हैं भाग्यशाली
माथे की चौड़ाई
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों का माथा तीन अंगुल से अधिक चौड़ा और अर्धचंद्र के आकार का होता है, वे भाग्यशाली होती हैं। शादी के बाद जब ये लड़कियां ससुराल जाती हैं तो अपने गुणों, कला और कौशल के कारण लोगों का आसानी से ध्यान खींच लेती हैं। इतना ही नहीं ससुराल में इनके कदम रखते ही सुख-समृद्धि बढ़ जाती है।
माथे पर त्रिशूल का निशान
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माथे पर त्रिशूल के निशान वाली लड़कियां बहुत खास होती हैं। ऐसी लड़कियों से शादी करने वाले लड़कों को न सिर्फ अपार धन की प्राप्ति होती है बल्कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।
ऐसी रहे आंख
जिन लड़कियों की आंखों के ऊपर और नीचे हल्की लाल त्वचा होती है, जिनकी पुतलियां काली होती हैं और आंखों का सफेद भाग दूधिया सफेद होता है, वे अपने ससुराल वालों के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं।
बाघ की तरह हो कमर
जिन महिलाओं की कमर बाघ की तरह पतली और चाल राजहंस की तरह होती है, वे भी किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये महिलाएं शादी के बाद हर तरह का सुख भोगती हैं।
पैर का अंगूठा बनाता है भाग्यशाली
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के पैर की अंगुलियां गोल, उभरी हुई हों और उसमें लालिमा रहे, वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। ऐसी लड़कियां अपने पति के किस्मत के दरवाजे खोल देती हैं।
Updated on:
07 Jan 2024 05:25 pm
Published on:
07 Jan 2024 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
