खुशहाल जिंदगी व तरक्की के खास उपाय

- गाय से जुड़े वे उपाय जो आपकी हर परेशानी को दूर करेंगे

2 min read
Nov 19, 2022

सनातन धर्म में गाय यानि गौ ( cow ) का विशेष महत्व है। इसी के चलते इन्हें माता का दर्जा दिया जाता है। गाय ( cow ) का कई मायनों में विशेष महत्व है। ऐसे में ज्योतिष से लेकर धर्म में भी गाय की विशेषताओं का वर्णन मिलता है। पंडित एसके उपाध्याय के अनुसार गाय (cow) से जुड़़े ऐसे कई उपाय हैं जिनकी मदद से हम जीवन को खुशहाल बना सकते हैं, इन उपायों के संबंध में मान्यता है कि इनके प्रभाव से जीवन में खुशहाली आने के साथ ही तरक्की भी आती है। तो चलिए जानते हैं गाय (cow) से जुड़े कुछ खास उपाय...

1. माना जाता है कि घर में बनने वाली पहली रोटी हमेशा गाय (cow) को खिलाएं और सभी शुभ कार्यों में गाय का ग्रास अवश्य निकालें। साथ ही अपने बच्चे के हाथ से गौ माता को भोजन जरूर खिलाएं। इससे नव गृह शांत होंगे।

2. सप्ताह में कम से कम एक बार परिवार के साथ गौशाला में अवश्य जाएं और सामर्थ्य अनुसार दान करें। इसके अलावा गर्मियों में पानी और सर्दियों के दौरान गौ (cow) माता को गुड़ का भोग अवश्य लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से बार बार आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।

3. गौ माता (Gau Mata) के पंचगव्य का सेवन करें व परिवार को भी कराएं। मान्यता के अनुसार इससे हर प्रकार की बीमारी दूर होती है, वहीं गर्मियों में पानी और सर्दियों के दौरान गौ माता को गुड़ का भोग अवश्य लगाएं।

4. माना जाता है कि गौ माता (Gau Mata) जहां भी खड़ी हो जाती हैं, वह स्थान दोष मुक्त हो जाता है। ऐसे में अपने घर पर एक बार गौ माता का भ्रमण जरूर करवाएं।

5. गौ (cow) माता को चारा अवश्य खिलाएं। अगर रोजाना संभव नहीं तो कम से कम हफ्ते में एक दिन यह उपाय जरूर करें। इसके साथ ही गौ माता (Gau Mata) की पूजा के साथ साथ उनकी प्ररिक्रमा अवश्य करें। इससे व्यक्ति को सभी तीर्थों का पुण्य प्राप्त होगा। गाय के गले में बजती घंटी उनकी आरती करने की-सूचक मानी जाती है।

6. किसी भी प्रकार की बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए रोजाना या हफ्ते में एक बार गौ (cow) माता की पूंछ को अपने सिर के ऊपर से जरूर घुमाएं।

7. मान्यताओं के अनुसार, धर्म के साथ किया गया गौ (cow) पूजन शत्रुओं का विनाश कर व्यक्ति को सफलता प्रदान करता है।

8. अगर आपका कोई काम रुका हुआ है और लाख कोशिशों के बाद भी पूर्ण नहीं हो पा रहा है तो उस काम को गौ माता (Gau Mata) के कण में अवश्य कहें। इससे आपका काम गौ माता के आशीर्वाद से हो जाता है।

9. माना जाता है कि गाय (cow) की पीठ पर उभरे कूबड़ को छूने से और उस पर हाथ फेरने से न सिर्फ व्यक्ति रोग मुक्त हो जाता है, बल्कि उस पर कभी भी कर्ज का बोझ नहीं पड़ता।

10. यदि आप नौकरी में आगे बढ़ना चाहते हैं या नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं, तो हर बुधवार को गाय (cow) को हरा चारा अवश्य खिलाना चाहिए।

Published on:
19 Nov 2022 01:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर