6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya gochar tula rashi: सूर्य का तुला राशि में होने वाला है गोचर, एक महीने सूर्य जैसा चमकेगी इन राशियों की किस्मत

sun transit ग्रहों के राजा सूर्य एक बार फिर राशि परिवर्तन करने वाले हैं। हर ग्रह के राशि परिवर्तन का राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होंगे। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य के तुला राशि में गोचर का तीन राशियों के लोगों को बेहद लाभ होगा, इन लोगों की किस्मत सूर्य और कुंदन सी चमक उठेगी...

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Oct 17, 2023

surya.jpg

सूर्य का तुला राशि में गोचर कल, जानिए क्या होगा प्रभाव

सूर्य का तुला राशि में गोचर (Surya ka tula rashi mein gochar )
वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है, ये अब 18 अक्टूबर 2023 की दोपहर 01 बजकर 18 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। आइये जानते हैं इसका सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा..

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य दसवें भाव के स्वामी हैं और शुभ ग्रह माने गए हैं। सूर्य का तुला राशि में गोचर आपके बारहवें भाव में होगा और इसके फलस्वरूप आपके भीतर ज्यादा से ज्यादा धन कमाने की इच्छा दिखाई देगी। ऐसे में आप पेशेवर जीवन पर अत्यधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल में आपकी पोजीशन मजबूत होगी। साथ ही अपनी मेहनत और दृढ़ता के बल पर करियर में उन्नति प्राप्त करेंगे। इस दौरान आपका प्रदर्शन और क्षमताएं वरिष्ठों को प्रभावित कर सकती हैं जिसके परिणामस्वरूप लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। करियर में कुछ बेहतरीन अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं जो आपको खुशी और संतुष्टि देंगे।


व्यापार की बात करें तो आप बिजनेस के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त करेंगे और भाग्य भी आपका साथ देगा। इस दौरान आप विरोधियों को परास्त करेंगे और सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक जीवन के लिहाज से सूर्य के तुला राशि में गोचर की अवधि में आप धन से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त करते हुए लाभ हासिल करेंगे। मेहनत का फल आपको आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा। वहीं प्रेम जीवन की बात करें तो इन जातकों को जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। वृश्चिक राशि के जातकों के व्यवहार में दृढ़ता और निडरता दिखाई देगी जिसके चलते आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। हालांकि, पीठ में दर्द जैसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि की देवियां देती हैं लाइफ मैनेजमेंट और करियर में सफलता के खास संदेश, इन टिप्स से बदल जाएगा आपका जीवन

ये भी पढ़ेंः Sun Transit in Libra: खफा सूर्य 18 अक्टूबर से इन राशियों को रूलाएंगे खून के आंसू, तुला राशि में गोचर कर जिंदगी पर लगा देंगे ग्रहण


धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य आपके नौवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके ग्यारहवें भाव में आएंगे। कुंडली में ग्यारहवां भाव संभावनाओं और इच्छाओं की पूर्ति का प्रतिनिधित्व करता है। इससे सूर्य का तुला राशि में गोचर काम के मामले में फलदायी साबित होगा। साथ ही आपको नौकरी के नए अवसर भी दिला सकते हैं। इस दौरान आपको खुद के व्यक्तित्व के बारे में नई-नई चीजें जानने का मौका मिलेगा और आप व्यापार के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए नई तरकीब ढूंढ़ने में सफल होंगे।


धनु राशि के जातकों के काम में प्रोफेशनलिज्म की झलक दिखाई देगी। जिन जातकों का संबंध व्यापार से है उनके लिए सूर्य का तुला राशि में गोचर प्रभावी रहेगा और इस दौरान व्यापार में प्रगति देखने को मिलेगी। कम काम में भी अच्छा खासा लाभ कमाने में सफल होंगे, विशेष रूप से यदि इस समय पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो समय के साथ लाभ बढ़ेगा। सूर्य गोचर के दौरान पार्टनर के साथ आप दिल खोलकर बात करते हुए नजर आ सकते हैं और इसके परिणामस्वरूप आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रेमपूर्ण बनेगा और आपके जीवन में सुधार देखने को भी मिलेगा। उत्साह और साहस के दम पर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य सातवें भाव के स्वामी हैं और अब सूर्य का तुला राशि में गोचर आपके लिए नौवें भाव में होगा। इसलिए करियर के लिहाज से सूर्य का गोचर प्रगतिशील रहेगा। इन जातकों को अपने काम के संबंध में ऑन साइट अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं और ऐसे अवसर आपके लिए फलदायी साबित होंगे। यदि आपका खुद का व्यापार है तो सूर्य का तुला राशि में गोचर लाभदायक होगा। आउटसोर्सिंग के माध्यम से काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और इस दौरान प्रगति होगी।

आर्थिक दृष्टि से सूर्य का तुला राशि में गोचर धन लाभ के मामले में बेहतरीन अवसर दिलाएगा। ऐसे में यदि आप विदेश में काम करते हैं, तो आप अच्छा पैसा कमाएंगे और संतुष्ट महसूस करेंगे। रिलेशनशिप के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए पार्टनर के साथ रिश्ते में प्रेम और आपसी तालमेल बनाए रखना संभव होगा। आपके प्रयासों से प्रियजनों और करीबियों के साथ आपसी समझ बनी रहेगी। इस समय कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।