2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

आज का राशिफल, शुक्रवार, 1 अगस्त, 2025 | Horoscope 1 August 2025 | Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल। जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है। आज के राशिफल में जानिए - आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया? व्यापार में लाभ होगा या हानि? पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी? स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण? कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे? हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा। उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 31, 2025

(राशिफल – शुक्रवार, 1 अगस्त, 2025)

मेष – जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर सकती है। सहनशील बनें। आप जल्दी क्रोधित हो जाते हैं, इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद की आशंका है। उधार दिया हुआ पैसा न मिलने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

वृषभ – समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार के विस्तार हेतु धन जुटाने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधी विवाद के कारण चिंता बनी रहेगी।

मिथुन – अपने विवेक से आप हर कार्य में सफलता पा सकते हैं। निजी जीवन में दूसरों को अनावश्यक हस्तक्षेप न करने दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंददायक रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ सकता है।

कर्क – व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भवन परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

सिंह – अपनों से धोखा मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी पड़ेगी। आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी। पिता से तालमेल की कमी के कारण तनाव हो सकता है।

कन्या – भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच ही आपकी प्रगति में बाधक है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थानांतरण संभव है।

तुला – कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। कर्मचारियों के कारण परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।

वृश्चिक – स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि-भवन से संबंधित मामले आपके पक्ष में हल होंगे। प्रशासनिक कार्य सरल होंगे। यात्रा संभव है।

धनु – संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर चिंता रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। कारोबार विस्तार का विचार बनेगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

मकर – अपनी हर बात सभी को बताना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। सुख-सुविधाओं और धन पर खर्च होगा। आपकी प्रगति से विरोधी असंतुष्ट रहेंगे। अपने वाक्-कौशल से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ – मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य संपन्न होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस्य के कारण कार्य में रुचि कम रहेगी। आर्थिक मामलों में स्थिति पक्ष में रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

मीन – किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर-तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ संभव है। विरोधी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों से साझा करें, समाधान मिल जाएगा।

ज्यो. पं. चंदनश्याम नारायण व्यास