11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग देखिए, शनिवार, 5 जुलाई 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

(आज का पंचांग – शनिवार, 5 जुलाई, 2025) विक्रम संवत् – 2082संवत्सर नाम – सिद्धार्थशक संवत् – 1947हिजरी सन् – 1447मु. मास – 9 मु्हर्रमअयन – दक्षिणायनऋतु – वर्षा ऋतुमास – आषाढ़पक्ष – शुक्ल श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया 7:24 से 9:06 तक रहेगा. चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12:31 से 5:38 तक रहेंगे। इन चौघड़ियों […]

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 04, 2025

(आज का पंचांग – शनिवार, 5 जुलाई, 2025)

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 9 मु्हर्रम
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – आषाढ़
पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया 7:24 से 9:06 तक रहेगा. चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12:31 से 5:38 तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – दशमी तिथि सायं 6:59 तक तदुपरान्त एकादशी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9:00 से 10:30 तक

नक्षत्र – स्वाती नक्षत्र रात्रि 7:51 तक होगा तदुपरान्त विशाखा नक्षत्र होगा।
योग – सिद्ध योग रात्रि 8:36 तक होगा तदुपरान्त साध्य योग रहेगा।
करण – तैतिल करण प्रातः 5:45 तक तदुपरान्त गर करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से रात्रि 7:51 तक, रवियोग रात्रि 7:51 तक,

व्रत / दिवस विशेष – आशा दशमी व्रत, गुप्त नवरात्र व्रत पारणा व नवरात्रोत्थापन, मन्वादि, गिरिजा दशमी पूजा, उल्टारथ व पुनर्यात्रा, कतल की रात (मु.), गुरु हरगोविन्द सिह जयंती (न. मत से),

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि तुला राशि में होगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि तुला होगी। आज रात्रि 7:51 तक स्वाती नक्षत्र होगा तदुपरान्त विशाखा नक्षत्र होगा।
आज रात्रि 7:51 तक जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा तदुपरान्त ताम्र पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर रो, ता, ती, तू पर रखे जा सकते हैं।

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं। यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है, किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं। यह एक स्थान पर टिक कर नहीं रहते। ये सुंदरता पसंद होते हैं और कलात्मक होते हैं। इनका स्वभाव आकर्षक होता हैं। ये न्यायशील, बुद्धिमान, तर्कशील एवं सर्तक रहने वाला होते हैं।

पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्