धर्म/ज्योतिष

पुखराज धारण करते ही बदल जाते हैं इन लोगों के दिन, पाते हैं अपार सफलता, धन-वैभव और ऐश्वर्य भी

Topaz or Pukhraj is lucky for these zodiac signs luck shines as sun: हर काम में सफलता पा सकता है। कुल मिलाकर पुखराज का प्रभाव इतना होता है कि व्यक्ति का भाग्य उसका साथ देने लगता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के रत्न एक्सपर्ट संदीप सोनी आपको बता रहे हैं, पुखराज के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं...

2 min read
Mar 25, 2023

Topaz or Pukhraj is lucky for these zodiac signs luck shines as sun: रत्न ज्योतिष में पुखराज रत्न ऐसा रत्न है जिसे बेहद प्रभावशाली और भाग्यशाली माना जाता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति इसे धारण कर ले वह व्यक्ति बुलंदियों पर पहुंच सकता है। हर काम में सफलता पा सकता है। कुल मिलाकर पुखराज का प्रभाव इतना होता है कि व्यक्ति का भाग्य उसका साथ देने लगता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के रत्न एक्सपर्ट संदीप सोनी आपको बता रहे हैं, पुखराज के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं...

रत्न एक्सपर्ट संदीप सोनी के मुताबिक पुखराज बेहद प्रभावशाली रत्नों में से एक है। इस बेशकीमती रत्न का लाभ तभी व्यक्ति को मिलता है, जब इसे धारण करने वाले को यह सूट करे। हर रत्न हर व्यक्ति के लिए नहीं होता है। व्यक्ति की कुंडली और राशि के अनुसार यह पता लगाना आसान होता है कि किस व्यक्ति को कौन सा रत्न सूट करेगा या किसे कौन सा रत्न पहनना चाहिए।

यहां जानें पुखराज के बारे में सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं-
- पुखराज रत्न को बृहस्पति का रत्न माना गया है।
- कुछ राशियों के लिए यह रत्न वरदान साबित हो सकता है। वहीं कुछ के लिए विनाशकारी भी।
- पुखराज जैसा बेशकीमती रत्न धनु राशि, मीन राशि, मेष राशि, कर्क राशि और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शुभ रत्न माना गया है।
- इन राशियो के लोग यदि इसे धारण करें तो इनका सोया भाग्य जाग सकता है।
- इन राशियों के लोगों को ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह से एक निश्चित दिन और समय पर पूरे विधि-विधान से इसे धारण करना चाहिए।
- इस तरह धारण करने से इन राशियों के लोगों का जीवन बदलते देर नहीं लगती।
- इनके बिगड़ते काम बनने लगते हैं।
- हर कार्य में सफलता सुनिश्चित हो जाती है।
- इन राशियों के लोगों को यदि विवाह में, व्यापार में, संतान सुख में, विदेश प्रवास में अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है, तो इन्हें पुखराज रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है।

पुखराज धारण करने के लाभ
पुखराज को शांति प्रदान करने वाला रत्न माना जाता है। यह व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ाता है। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार लाता है। जीवन में सकारात्मकता लाता है। स्वास्थ्य समस्याएं दूर करता है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति लाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति के धन, वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

नोट
- वृषभ राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के लोगों को पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। अगर आप इसे सिर्फ इसलिए पहनना चाहते हैं कि यह आपको पसंद है, तो इसे किसी ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह पर ही धारण करें।

- पुखराज धारण कर रहे हैं, तो यह भी ध्यान रखना होगा कि पुखराज को कभी भी पन्ना, नीलम, हीरा, गोमेद और लहसुनिया रत्नों के साथ धारण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इसके अशुभ प्रभाव नजर आते देर नहीं लगती।

Updated on:
25 Mar 2023 03:54 pm
Published on:
25 Mar 2023 03:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर