
तीन गुना फल बढ़ा देता है त्रिपुष्कर योग, जानें इस योग में क्या करें, क्या न करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब रविवार, मंगलवार और शनिवार के दिन, द्वितीया, सप्तमी और द्वादशी में से कोई तिथि हो, साथ ही इस दिन विशाखा, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, पूर्वाभाद्रपद, पुनर्वसु और कृत्तिका नक्षत्र हो, तब त्रिपुष्कर योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार त्रिपुष्कर योग में हम जिस काम को करते हैं, वह 3 गुना फल देता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार त्रिपुष्कर योग का शुभ अशुभ से सीधा संबंध नहीं होता, लेकिन इस दिन बनने वाले आनंदादि योग के चलते फल त्रिगुणित हो जाता है। इसके चलते त्रिपुष्कर योग वाले दिन यदि कोई शुभ काम किया जाए तो उसका फल 3 गुना बढ़ जाता है। वहीं इस योग वाले दिन यदि कोई अशुभ मुहूर्त बना हो तो उसकी अशुभता में भी 3 गुना वृद्धि हो जाती है। अत: त्रिपुष्कर योग वाले दिन भी मुहूर्त का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। मान्यता है इस योग के समय शुभ मुहूर्त में काम करने से उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि इस योग में ऐसा काम किए जाए जिससे धन लाभ होता है तो हमें तीन गुना धन मिलेगा। यह भी मान्यता है कि इस दौरान किए शुभ काम को जीवन में तीन बार करने का मौका मिलता है। उदाहरण के लिए मकान, वाहन, आभूषण या कोई कीमती वस्तु जुटाते हैं तो जीवन में तीन बार ये काम करने का मौका मिलता है। इसलिए इस योग में सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इस समय कोई ऐसा काम करते हैं जिसमें नुकसान हो जाय तो तीन बार नुकसान होगा। इसलिए इस समय कर्ज न लें और न वस्तुओं को बेचें। किसी किमती वस्तु को खोने से बचें।
इस योग में धन संबंधी शुभ काम, पूजा-पाठ और धार्मिक यात्राएं करना चाहिए। इस समय कीमती वस्तु जैसे सोना या चांदी की खरीदारी करनी चाहिए। इस योग में पैसा जमा करना शुभफलदायी है। इससे बैंक बैलेंस बढ़ता है। इस शुभ समय में अपने लिए जमीन जायदाद खरीदने की कोशिश करनी चाहिए। इससे संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। साथ ही व्यापार से जुड़े बड़े सौदे करने के लिए यह समय उचित होता है।
| वर्ष 2024 में बन रहे त्रिपुष्कर योग का दिन और त्रिपुष्कर योग का समय | ||
| तारीख | दिन | समय |
| 15 अप्रैल 2024 | सोमवार | सुबह 01:35 बजे से 06:00 बजे तक |
| 20 अप्रैल 2024 | शनिवार | दोपहर 02:04 बजे से रात 10:41 बजे तक |
| 30 अप्रैल 2024 | मंगलवार | सुबह 07:05 बजे से 1 मई सुबह 04:09 बजे तक |
| 4 मई 2024 | शनिवार | रात 08:38 बजे से रात 10:07 बजे तक |
| 18 जून 2024 | मंगलवार | दोपहर 03:56 बजे से 19 जून सुबह 05:35 बजे तक |
| 23 जून 2024 | रविवार | शाम 05:03 बजे से 24 जून सुबह 03:25 बजे तक |
| 2 जुलाई 2024 | मंगलवार | सुबह 08:42 बजे से 3 जुलाई सुबह 04:40 बजे तक |
| 7 जुलाई 2024 | रविवार | सुबह 04:26 बजे से 04:48 बजे तक |
| 21 अगस्त 2024 | बुधवार | सुबह 03:09 बजे से 05:59 बजे तक |
| 25 अगस्त 2024 | रविवार | शाम 04:45 बजे से 26 अगस्त सुबह 03:39 बजे तक |
| 23 अक्टूबर 2024 | बुधवार | सुबह 05:38 बजे से 06:21 बजे तक |
| 29 अक्टूबर 2024 | मंगलवार | सुबह 06:24 बजे से 10:31 बजे तक |
| 2 नवंबर 2024 | शनिवार | रात 08:21 बजे से 3 नवंबर सुबह 05:58 बजे तक |
| 17 दिसंबर 2024 | मंगलवार | सुबह 06:55 बजे से 10:56 बजे तक |
| 22 दिसंबर 2024 | रविवार | सुबह 06:14 बजे से 06:58 बजे तक |
| 22 दिसंबर 2024 | रविवार | सुबह 06:58 बजे से दोपहर 02:31 बजे तक |
Updated on:
26 Mar 2024 05:08 pm
Published on:
26 Mar 2024 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
