
शनि 17 जून से वक्री हो रहे हैं, इस दिन अमावस्या भी है।
मेषः पं. अरविंद तिवारी के अनुसार वक्री शनि का मेष राशि के जातकों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इसके चलते इस राशि के जातक को धन हानि हो सकती है। इसी के साथ इनके दांपत्य जीवन में कलह हो सकती है। इसके अलावा वैवाहिक संबंध में कठोरता उत्पन्न होगी।
वृषभ राशिः पं. अरविंद तिवारी के अनुसार वृषभ राशि के लिए वक्री शनि का प्रभाव सामान्य रहेगा। शनि के हालिया बदलाव से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में खास बदलाव की संभावना नहीं है। न तो इसका बहुत लाभ और न ही बहुत नुकसान दृष्टिगोचर होगा।
मिथुन राशिः वक्री शनि का मिथुन राशि के जातकों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। यह बेहद कष्टकारी होगा। इसके चलते भाग्य में अवरोध आएंगे और तमाम परेशानियां खड़ी होंगी। इस समय इस राशि के जातक के लिए धन संबंधी परेशानी आ सकती है।
कर्क राशिः अभी कर्क राशि में शनि की ढैया चल रही है, जिसके चलते कर्क राशि वालों को शनि वक्री अवधि में बेहद सावधानी रहने की जरूरत है। इस समय कर्क राशि वालों के काम बनते-बनते बिगड़ जाएंगे। खराब आर्थिक स्थिति से दो-चार होंगे। वाहन दुर्घटना हो सकती है।
सिंह राशिः वक्री शनि की अवधि सिंह राशि वालों के पारिवारिक और प्रेम संबंधों में तनाव लाने वाली होगी। इस समय सिंह राशि के जातक का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। संतान को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
कन्या राशिः ज्योतिषी पं. अरविंद तिवारी के अनुसार वक्री शनि कन्या राशि वालों के लिए विशेष मुश्किल नहीं खड़ी करेंगे। इस समय कन्या राशि के जातकों के लिए कोई विशेष परेशानी नहीं रहेगी।
तुला राशिः तुला राशि के जातकों के लिए शिक्षा स्वास्थ्य और शासकीय कार्यों में परेशानी आ सकती है।
वृश्चिक राशिः वृश्चिक राशि में अभी शनि की ढैया चल रही है। इधर, शनि वक्री हो रहे हैं। इसके प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातक को माता को लेकर कष्ट हो सकता है। इस समय प्रॉपर्टी और शेयर मार्केट में निवेश सोच समझ कर करने की जरूरत होगी।
धनु राशिः वक्री शनि की अवधि में यानी 4 नवंबर तक धनु राशि के जातकों को मित्र और परिजनों से धोखा मिल सकता है। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
मकर राशिः मकर राशि के जातकों के लिए वक्री शनि धन संबंधी कष्ट लेकर आएंगे। घर परिवार में तनाव जैसी स्थितियां उत्पन्न होंगी।
कुंभ राशिः कुंभ राशि में ही शनि वक्री हो रहे हैं। इससे इसी राशि पर सर्वाधिक असर पड़ेगा। इस समय वक्री शनि कुंभ राशि के जातक को शारीरिक मानसिक आर्थिक कष्ट दे सकते हैं।
मीन राशिः मीन राशि के जातकों के लिए शनि की उल्टी चाल और भी कष्टकारी है। इससे मीन राशि वालों के जीवन में तनाव बढ़ेगा। इसी के साथ खर्च भी बढ़ेगा, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। इसके अलावा विरोधियों का प्रभाव भी बढ़ेगा।
अशुभ शनि के उपाय
शनि की अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शनि के मंत्र का जाप करें और सायं काल शनि महाराज के मंदिर में जाकर तेल का दीपक जलाएं। इससे कष्ट में राहत मिल सकती है
Updated on:
15 Jun 2023 08:58 pm
Published on:
15 Jun 2023 08:56 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
