16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shani Vakri 2023: वक्री शनि इन राशियों के लिए खोलेंगे धन के बंद द्वार, मिथुन के करियर में लगाएंगे चार चांद

Shani Vakri 2023: नवग्रह मंडल में न्याय के देवता शनि देव महज कुछ दिनों में ही अपनी ही राशि कुंभ में वक्री हो जाएंगे यानी इस दिन से शनि देव टेढ़ी चाल चलेंगे। प्रसिद्ध ज्योतिषियों के अनुसार 30 साल बाद शनि अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री हो रहे हैं, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों को मिलेगा। इस घटना के चलते ऐसी स्थितियां बनेंगी कि इन राशियों को चौतरफा धन लाभ होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 10 Jun 2023, 7:03 AM IST

shani_vakri.jpg

शनि 17 जून से कुंभ राशि में वक्री हो रहे हैं, इसका कुछ राशियों को लाभ मिलेगा।

कब हो रहे शनि वक्री
ज्योतिषी पं. अरविंद तिवारी के अनुसार शनि देव 17 जून 2023 को रात 10.48 बजे अपनी राशि कुंभ में वक्री होंगे। यहां ये 04 नवबंर 2023 सुबह 09:15 तक ऐसी ही स्थिति में गति करेंगे। इसके बाद फिर से ये कुंभ राशि में ही मार्गी होंगे। इससे इन राशियों के भाग्य खुलेंगे।

सिंह राशि
ज्योतिषियों के अनुसार शनि देव सिंह राशि से सप्तम भाग में वक्री होने जा रहे हैं। इससे सिंह राशि में शश राजयोग का निर्माण होगा, जिसका शुभ प्रभाव जातक को धनलाभ कराएगा। शनि के वक्री होने के बाद इस राशि के लोगों के सितारे चमकेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय सिंह राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध में भी मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन भी सुखी होगी।

ये भी पढ़ेंः Shani Vakri 2023: चिंता न करें, धन दौलत भी देते हैं वक्री शनि, कल से ही शुरु कर दें ये उपाय

मकर राशि
ज्योतिषियों के अनुसार शनि 17 जून को मकर राशि से धनभाव में ही वक्री होंगे, जिससे इस राशि के जातक के लिए धन के कई नए स्त्रोत मिलेंगे, परिणाम स्वरूप बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। इस समय मकर राशि के जातकों के संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। इस समय धनलाभ भी होगा। इसके कारण आपकी सुख-सुविधा बढ़ेगी। शनि की कृपा से मान सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि
शनि 17 जून को मिथुन राशि से नौवें भाग में वक्री होंगे। इस इस राशि के जातक के सभी लंबित कार्य इस अवधि में पूरे होंगे। शनि वक्री अवधि में मिथुन राशि के जातक के विदेश जाने का योग भी बन सकता है, जो लोग नौकरीपेशे में हैं, उनकी वेतनवृद्धि या पदोन्नति हो सकती है। शनि व्रकी होकर मिथुन राशि वालों के करियर में भी चार-चांद लगाएंगे, जिससे इनको लंबे समय तक धनलाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः फूटी किस्मत भी बदल जाएगी बशर्ते रोज करें ये 5 शुभ काम, आसान उपाय बना देगा लकी