धर्म/ज्योतिष

शुक्र का गोचर इन राशियों के लिए बेहद खतरनाक, 4 दिन बाद इन राशियों को कराएगा तगड़ा धन लाभ

Venus-Mars Yuti bring good luck for these people and give money-wealth: पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी आपको बता रहे हैं आपकी राशि के अनुसार आपके लिए कैसी रहने वाली है मंगल और शुक्र की युति...

4 min read
May 25, 2023

Venus-Mars Yuti bring good luck for these people and give money-wealth: जल्द ही शुक्रअपनी राशि बदलने जा रहे हैं। वे इन दिनों मिथुन राशि में हैं। अब 30 मई को मिथुन राशि से निकलकर मंगल की नीच राशि कर्क में आ जाएंगे। वे शाम को 7 बजकर 39 मिनट पर अपनी राशि बदलेंगे। कर्क राशि बुध की राशि है और बुध शुक्र के मित्र हैं। इस नजरिए से शुक्र अपनी मित्र राशि में जाएंगे। लेकिन इस राशि में पहले से ही मंगल बैठे हुए हैं। कर्क राशि मंगल की नीच तत्व राशि मानी जाती है। इस राशि में आकर मंगल उग्र हो जाते हैं और अशुभ यानी खराब फल देने वाले होते हैं। शुक्र और मंगल की यह युति देश-दुनिया पर बहुत भारी रहेगी। जब तक यह युति बनी रहेगी, तब तक देश-दुनिया को कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ेगा। वहीं राशि चक्र की 12 राशियों पर भी इसका प्रभाव शुभ या अशुभ रूप से पड़ेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी आपको बता रहे हैं आपकी राशि के अनुसार आपके लिए कैसी रहने वाली है मंगल और शुक्र की युति...

मेष राशि के लिए कमजोर स्थिति रहेगी। सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक संबंध, प्रेम संबंध तथा वैवाहिक जीवन के लिए ठीक नहीं रहेगा।

वृषभ राशि के लिए मंगल और शुक्र की युति बेहद शानदार रहेगी। इनका यश, मान-सम्मान बढ़ेगा। सुख में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।

मिथुन राशि के लिए यह युति बेहद कमजोर रहेगी। परिवार में परेशानियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी।

कर्क राशि के लिए शानदार स्थिति रहेगी। विवाह के योग बनेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धन की आवक होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि के लिए सबसे ज्यादा खराब स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन प्रभावित होगा। आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

कन्या राशि के लिए मंगल-शुक्र की युति शानदार रहेगी। अचानक आय होगी। उत्तरोत्तर उन्नति होगी। मन शांत रहेगा। प्रेम संंबंध, वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

तुला राशि के लिए यह युति शानदार रहेगी। लग्रेश क दशम भाव में बैठना रुचक योग बनाता है। राजनीतिक, आर्थिक स्थिति सफलता मिलेगी। सेहत शानदार रहेगी।

वृश्चिक राशि के लिए भी मंगल-शुक्र की युति बेहद शानदार रहने वाली है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक-सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर उन्नति के योग बनेंगे।

धनु राशि के लिए सबसे ज्यादा खराब स्थिति होगी। यह युति आपकी राशि से अष्टम भाव में बनेगी इसलिए विरोधी सक्रिय होंगे। मन अशांत होगा। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में खटास आ सकती है। लोग आपको परेशान करेंगे।

मकर राशि के लिए मंगल-शुक्र की युति सबसे शानदार रहने वाली है। दश्मेष का सप्तम भाव में बैठना बहुत ही शानदार स्थिति बनाता है। धन की आवक होगी, मन शांत रहेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि के लिए बेहतर नहीं रहेगा। शुक्र इस राशि का भाग्येश है। और भाग्येश का छठे भाव में बैठना शुभ नहीं माना जाता। विरोधी प्रबल होंगे। मन अशांत रहेगा। काम-काज में मन नहीं लगेगा। यात्रा सुखद नहीं रहेगी। प्रेम संबंध, वैवाहिक संबंध कमजोर रहेंगे।

मीन राशि के लिए मंगल-शुक्र की युति बेहद शानदार रहेगी। यश, मान-सम्मान मिलेगा। दोस्तों और परिजनों से लाभ मिलेगा। प्रेम प्रसंग, वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति शानदार रहेगी

Updated on:
25 May 2023 01:41 pm
Published on:
25 May 2023 01:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर