धर्म/ज्योतिष

शुक्र के कर्क राशि में जाने कहीं आंधी-तूफान और बारिश के योग, तो इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

Venus Transit in Cancer make yoga of rain, storm effect on each zodiac signs: यह युति मौसम के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती। इसलिए शुक्र के कर्क राशि में जाने से उत्तर-पश्चिम दिशा में आंधी-तूफान के साथ बारिश के योग बनेंगे। भारतीय मुद्रा का बाजार में प्रचलन बढ़ेगा। विभिन्न राशि के लोगों को राहत रहेगी। 6 जुलाई तक शुक्र कर्क राशि में रहेंगे।

2 min read
May 26, 2023
,,

Venus Transit in Cancer make yoga of rain, storm effect on each zodiac signs: शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश 30 मई को होने जा रहा है। यह युति मौसम के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती। इसलिए शुक्र के कर्क राशि में जाने से उत्तर-पश्चिम दिशा में आंधी-तूफान के साथ बारिश के योग बनेंगे। भारतीय मुद्रा का बाजार में प्रचलन बढ़ेगा। विभिन्न राशि के लोगों को राहत रहेगी। 6 जुलाई तक शुक्र कर्क राशि में रहेंगे।

आर्थिक राहत मिलेगी
ज्योतिषाचार्य अमर अभिमन्यु डब्बावाला ने बताया ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 30 मई को शाम 7 बजकर 29 पर शुक्र ग्रह मिथुन राशि छोड़कर कर्क राशि में आएंगे। कर्क राशि में पहले से ही मंगल बैठे हुए हैं। इस दृष्टि से मंगल शुक्र की मुलाकातहोने जा रही है। सामान्यत: मंगल शुक्र की युति को अनुकूल नहीं माना जाता, इस दृष्टि से कहीं-कहीं अस्थिरता का वातावरण और मूल रूप से मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा। वहीं शुक्र के राशि परिवर्तन पर कई राशि के लोगों की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।

पश्चिम-उत्तर दिशा के शहरों या राज्यों में बारिश के योग
कर्क राशि को जलचर राशि कहा जाता है। इस राशि पर मंगल पहले से ही डेरा डाले हुए हैं। 30 मई की शाम 7 बजकर 29 मिनट पर शुक्रभी कर्क राशि में आ जाएंगे। इन दोनों की आपस में मुलाकात से पश्चिम-उत्तर दिशा में मौसम में तेजी से परिवर्तन दिखेगा। तेज-आंधी तूफान के योग बनेंगे। कहीं-कहीं दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी वर्षा की स्थिति नजर आएगी। क्योंकि शुक्र जलचर राशि में मंगल के साथ बैठा है, इसलिए उमस के साथ आंधी-तूफान और वर्षा का योग बनेगा।

भारतीय मुद्रा का प्रचलन बाजार में बढ़ेगा
भारतीय मुद्रा का प्रचलन बाजार में ऑफलाइन बीट पर वर्क करता हुआ दिखाई देगा। बहुत सी स्थिति में परंपरागत परिवर्तन होंगे, इसके कारण बहुत से लोग ऑफलाइन पर मुद्रा का व्यवहार करेंगे। 6 जुलाई तक यानी पूरे 36 दिन शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। इसलिए इस अवधि में अलग-अलग तरह के परिवर्तन देखने को मिलेंगे, क्योंकि मंगल शुक्र का एक साथ रहना ही अलग-अलग तरह के परिणामों को दर्शाता है। इस दृष्टिकोण से सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से अलग प्रकार के प्रभाव अलग-अलग क्षेत्र में नजर आएंगे।

किस राशि पर क्या प्रभाव रहेगा

मेष- संपत्ति तथा वाहन की प्राप्ति का योग बन रहा है।

वृषभ- प्रतिष्ठा में वृद्धि किंतु संभालने का समय भी।

मिथुन- आर्थिक प्रगति वाला समय।

कर्क- संतुलन व समन्वय की आवश्यकता एवं कार्य की सफलता मिलेगी।

सिंह- भूमि, भवन, संपत्ति में निवेश की योजना बनेगी।

कन्या- आकस्मिक लाभ की प्राप्ति का समय होगा।

तुला- प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात के साथ सफलता के रास्ते खुलेंगे।

वृश्चिक- भाग्योन्नति का लाभ मिलेगा।

धनु- चुनौतियों के मिलने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर- पारिवारिक तथा व्यापारिक सामंजस्य बनेगा।

कुंभ- क्षेत्रों में वृद्धि संभव है, ध्यान रखने की आवश्यकता।

मीन- मित्र के माध्यम से कोई विशेष कार्य हाथ आएगा।

Published on:
26 May 2023 11:56 am
Also Read
View All

अगली खबर