what will you become in future your work will decide: अगले जन्म में किस योनी में जन्म लेना है यह तय हो जाता है। यानी यह आप अपने इस जन्म में भी जान सकते हैं कि अगली बार आप क्या बनकर जन्म लेने वाले हैं। यहां जानें वो 4 कर्म जो आप इस जीवन में कर रहे हैं, तो आपको अगला जन्म कहां और किस रूप में मिलेगा...
what will you become in future your work will decide: ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि इस संसार में मनुष्य योनि में हमारा जन्म हमारे कर्मों के आधार पर ही हुआ है और हमारा अगला जन्म भी कर्मों के आधार पर ही तय होगा। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि व्यक्ति अपने अगले जन्म में क्या बनकर पैदा होगा, इसका जवाब उसके वर्तमान कर्मों में ही मिल जाता है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि जन्म और मृत्यु जीवन का ऐसा चक्र है, जिससे हर किसी को गुजरना पड़ता है। इसलिए जिसने भी इस दुनिया में जन्म लिया है, उसकी मृत्यु ही जीवन का ऐसा सच है, जिसे कभी टाला या नकारा नहीं जा सकता।
वहीं गीता में यह भी कहा गया है कि मृत्यु के बाद केवल शरीर नष्ट होता है लेकिन आत्मा हमेशा रहती है। आत्मा पुराने शरीर को छोड़कर नए शरीर में प्रवेश करती है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि कुल 84 लाख योनियां हैं, जिनमें जन्म लिया जाता है। इन लाखों योनियों में से मनुष्य योनी ही सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। गरुड़ पुराण में यह भी सार है कि व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही अगले जन्म में किस योनी में जन्म लेना है यह तय हो जाता है। यानी यह आप अपने इस जन्म में भी जान सकते हैं कि अगली बार आप क्या बनकर जन्म लेने वाले हैं। यहां जानें वो 4 कर्म जो आप इस जीवन में कर रहे हैं, तो आपको अगला जन्म कहां और किस रूप में मिलेगा...
दोस्तों से छल किया तो
यदि आपने इस जन्म में अपने दोस्त या दोस्तों के साथ ही धोखेबाजी की है, झांसा दिया है या छल किया है, तो गरुड़ पुराण के अनुसार आप अगले जन्म में एक गिद्ध बनकर जन्म लेंगे।
धर्म का अपमान करने पर
गरुड़ पुराण में माना गाय है कि धर्म, वेद पुराण या धार्मिक ग्रंथों का अपमान करने वाला, धर्म में विश्वास न रखने वाला, पूजा-पाठ न करने वाला, अगले जन्म में श्वान यानी एक कुत्ते के रूप में संसार में आएगा।
अपशब्द या गाली-गलौच करने वाला
कहते हैं कि आपके कंठ या जीभ पर मां सरस्वती रहती हैं, ऐसे में जो लोग दूसरों को अपशब्द कहते हैं, उनके साथ गाली-गलौच करते हैं, जिनकी बोली विनम्र नहीं होती, बल्कि कठोर होती है, वे लोग अगले जन्म में बकरा बनकर संसार में आते हैं।
लोगों को मूर्ख बनाना
जो लोग दूसरे लोगों को मूर्ख बनाते हैं। या उन्हें मूर्ख समझकर उनका लाभ उठाते हैं, वे लोग मरने के बाद नरक में जाते हैं। वहीं अगले जन्म में एक उल्लू बनकर संसार में स्थान पाते हैं।