13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Tarot Rashifal 19 January 2026: टैरो राशिफल: मेष को व्यापार हानि, वृषभ निवेश में जैकपोट, सिंह की धमाकेदार लोकप्रियता

Aaj Ka Tarot Rashifal 19 January 2026: 19 जनवरी 2026 का टैरो राशिफल: मेष में व्यापारिक चुनौतियां, वृषभ में निवेश लाभ, मिथुन में स्वास्थ्य सावधानी। सिंह की लोकप्रियता बढ़ेगी, तुला को संपत्ति लाभ। सभी 12 राशियों का दैनिक टैरो भविष्यफल पढ़ें।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jan 18, 2026

Aaj Ka Tarot Rashifal 19 January 2026

Aaj Ka Tarot Rashifal 19 January 2026 : टैरो राशिफल 19 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Aaj Ka Tarot Rashifal 19 January 2026: 19 जनवरी 2026, रविवार को टैरो कार्ड्स की गणना सभी 12 राशियों के लिए खास संकेत दे रही है। मेष राशि वालों को व्यापार में सावधानी बरतनी होगी, जबकि वृषभ को निवेश के अच्छे योग दिख रहे हैं। मिथुन और कर्क में स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सिंह की ऊर्जा चरम पर रहेगी। तुला को संपत्ति से लाभ, वृश्चिक को कार्य सुचारुता मिलेगी। धनु-मकर में मानसिक राहत, कुंभ-मीन में संतान व वित्तीय मुद्दों पर फोकस करें। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा का विस्तृत टैरो राशिफल नीचे पढ़ें और दिन को सकारात्मक बनाएं।

मेष टैरो राशिफल आज का मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापारिक मामलों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। साथ ही आज आप किसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपको सलाह है कि साझेदारी वाले कामों में सावधानी बरतें।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Today's Taurus Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों का कार्यकौशल देखने को मिलेगा। आज आप अपने काम की शुरुआत करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं। आपको सलाह है कि आज निवेश संबंध मामलों में कदम उठाएं आपको लाभ मिल सकता है।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Today's Gemini Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों की ऊर्जा , करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। हालांकि, आज आपका स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान करेंगा।

आज का कर्क टैरो राशिफल (Today's Cancer Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। लेकिन, आपको निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बारम्बार आयेंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Today's Leo Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातक आज ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Today's Virgo Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए आज धन खर्च के योग बन रहे हैं। आज आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा।

आज का तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों के लिए इस समय मकान और जमीन के सौदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।

आज का वृश्चिक टैरो राशिफल (Today's Scorpio Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातक आज कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

आज का धनु टैरो राशिफल (Today's Sagittarius Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव को बढ़ावा देने वाला हो सकता है। आपको इस अवधि में अपने मित्र वर्ग से वांछित सहयोग प्राप्त होगा।

आज का मकर टैरो राशिफल (Today's Capricorn Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों को फिलहाल, मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आपका मानसिक तनाव काफी हद तक कम होगा। संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

आज का कंभ टैरो राशिफल (Today's Aquarius Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों का संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। यदि आज आपका कोई सरकारी कार्य है तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

आज का मीन टैरो राशिफल (Today's Pisces Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातक आज आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंता में पड़ सकते हैं। खर्च के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए।