9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Zodiac signs- आपकी राशि बताती है कि किस राशि का व्यक्ति होगा आपका सबसे खास दोस्त

- सवाल खड़ा होता रहता है कि हम किसे मित्र मानकर विश्वास करें और किन से सावधान रहें

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Sep 10, 2023

friends_r_friends.png

ज्योतिष शास्त्र में केवल वर्तमान या भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी ही नहीं मिलती, बल्कि इसकी मदद से ये तक जानकारी प्राप्त की जा सकती है कि कौन सी राशि के जातक हमारे गहरे दोस्त हो सकते हैं। इसका कारण यह है कि राशियों के बीच मित्रता और शत्रुता का संबंध होता है, जिससे मित्रता व शत्रुता की जानकारी भी प्राप्त होती है।

दरअसल हर किसी के जीवन में दोस्ती का काफी महत्व होता है। ऐसे में जहां कुछ हमारे खास दोस्त बन जाते हैं, तो वहीं कई बार ये भी देखने में आता है कि या तो किसी से हमारी बनती नहीं है या कई बार कोई दोस्त ही हमारा दुश्मन सिद्ध हो जाता है। ऐसे में हमारे समाने हमेशा ही ये सवाल खड़ा होता रहता है कि हम किसे मित्र मानकर विश्वास करें और किन से सावधान रहें। ऐसे में ज्योतिष की मदद से हम गहरी मित्रता वाले दोस्तों के संबंध में भी अपनी राशि के हिसाब से काफी हद तक जान सकते हैं। इसका कारण ये है कि ग्रहों की मित्रता के आधार पर ज्योतिष शास्त्र हमें इस बात की भी जानकारी दे देता है कि कौन सी राशि के लोग हमारे गहरे दोस्त हो सकते हैं, इसका कारण ये है कि राशियों के बीच मित्रता और शत्रुता का संबंध होता है और यही संबंध हमारे संबंधों को भी प्रभावित करता है।

1. मेष राशि-
सिंह और धनु राशि के जातक मेष राशि वालों के लिए सबसे अच्छे मित्र माने जाते हैं, जबकि मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों से इनकी ग्रहों के संबंध के कारण सामान्य दोस्ती रहती है।

2. वृषभ राशि-
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के साथ वृषभ राशि के जातकों की दोस्ती सामान्य रहती है, जबकि कन्या, मकर और कुम्भ राशियों वाले वृषभ राशि के जातकों के साथ ग्रहों की मित्रता के आधार पर खास मित्र होते हैं।

3. मिथुन राशि-
ग्रहों की मित्रता के आधार पर तुला और कुंभ राशि वालेद जातक मिथुन राशि वालों के अच्छे दोस्त बनते हैं, वहीं धनु, मेष और सिंह राशि वालों के साथ मिथुन राशि के जातकों की सामान्य दोस्ती रहती है।

4. कर्क राशि-
ग्रहों की मित्रता के आधार पर वृश्चिक और मीन राशि वालों के साथ कर्क राशि के जातकों की गहरी दोस्ती होती है, जबकि वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के साथ कर्क राशि की दोस्ती सामान्य रहती है।

5. सिंह राशि-
ग्रहों की मित्रता के आधार पर मेष और धनु राशि के जातकों से सिंह राशिवालों की खास मित्रता होती है, वहीं मिथुन, तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी सामान्य दोस्ती रहती है।

6. कन्या राशि-
ग्रहों की मित्रता के आधार पर वृषभ और मकर राशि जातकों के साथ कन्या राशि के लोगों की अच्छी मित्रता होती है। जबकि कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है।

7. तुला राशि-
ग्रहों की मित्रता के आधार पर मिथुन और कुंभ राशि के लोगों के साथ तुला राशि वालों की इनकी गहरी दोस्ती होती है। वहीं मेष, सिंह व धनु राशि वाले व्यक्तियों के साथ भी इनकी सामान्य से अच्छी दोस्ती रहती है।

8. वृश्चिक राशि-
ग्रहों की मित्रता के आधार पर कर्क, वृश्चिक, वृषभ, कन्या, मकर राशि के लोगों के साथ वृश्चिक राशि वालों की अच्छी दोस्ती होती है।

9. धनु राशि-
ग्रहों की मित्रता के आधार पर मेष और सिंह राशि के लोगों के साथ धनु राशि के जातकों की अत्यंत घनिष्ठ मित्रता होती है। इसके अलावा मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों से भी धनु राशि वालों के संबंध ठीकठाक रहते हैं।

10. मकर राशि-
ग्रहों की मित्रता के आधार पर कन्या, वृषभ और कर्क राशि वालों के साथ मकर राशि के जातकों की गहरी मित्रता होती है, इसके साथ ही मीन राशि के लोगों के साथ भी मकर के जातकों की अच्छी मित्रता रहती है।

11. कुंभ राशि-
ग्रहों की मित्रता के आधार पर मिथुन व तुला राशि वालों से कुंभ राशि के जातकों की दोस्ती लंबे समय तक बनी रहती है। वहीं मेष, सिंह और धनु राशि वालों के साथ कुंभ के जातकों की दोस्ती सामान्य रहती है।

12. मीन राशि-
ग्रहों की मित्रता के आधार पर कर्क व वृश्चिक राशि वालों के साथ मीन राशि के जातकों की दोस्ती विशेष सफल रहती है। जबकि वृषभ, कन्या व मकर राशि वालों के साथ इनकी मित्रता सामान्य रहती है।