
Waiting period on Maruti cars
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki लगातार नए-नए मॉडल लॉन्च करने में लगी है, कंपनी हर सेगमेंट पर अपना मार्केट शेयर बढ़ाना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की बाजार में फ़िलहाल करीब 45% की हिस्सेदारी है जबकि SUV सेगमेंट में ये हिस्सेदारी 20% से भी कम है। बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कंपनी ने हाल ही में ब्रेज़ा को उतारा, उसके बाद इसी महीने ग्रैंड विटारा को भी लाने की तैयारी कर रही है। इतना ही छोटी कार Alto K10 भी 18 अगस्त को लॉन्च हो रही है। एक के बाद एक कारें आ रही हैं लेकिन सोचने वाली बात यह है कि उन पर वेटिंग पीरियड भी बढ़ रहा है।
कंपनी के मुतबिक सितंबर 2021 में चिप शॉर्टेज की कमी के चलते प्रोडक्शन करीब 40% तक ही हो रहा था लेकिन अब इसे फिर से 95% पर कर लिया गया है। और वेटिंग पीरियड कम करने की तरफ भी ध्यान दिया जा रहा है। तो अगर आप इस समय मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको उन 13 मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं जिन पर 9 महीने तक की वेटिंग चल रही है।
मारुति सुजुकी की इन 13 कारों पर है सबसे ज्याद वेटिंग
1. Maruti Ertiga: 9 महीने का वेटिंग पीरियड
2. Maruti Ertiga MT/AT: 3 महीने का वेटिंग पीरियड
3. Maruti Brezza AT: 4 महीने का वेटिंग पीरियड
4. Maruti Brezza MT: 3 महीने का वेटिंग पीरियड
5. Maruti Swift AT: 3 महीने का वेटिंग पीरियड
6. Maruti Dzire CNG: 3 महीने का वेटिंग पीरियड
7. Maruti WagonR AT: 4-6 महीने का वेटिंग पीरियड
8. Maruti S-Presso AT: 4-6 महीने का वेटिंग पीरियड
9. Maruti S-Presso MT: 2-4 महीने का वेटिंग पीरियड
10. Maruti Dzire AT: 4-6 महीने का वेटिंग पीरियड
11. Maruti Alto 800 CNG: 4-6 महीने का वेटिंग पीरियड
12. Maruti Dzire CNG: 4-6 महीने का वेटिंग पीरियड
13. Maruti Alto 800 MT: 2-4 महीने का वेटिंग पीरियड
मारुति सुजुकी एक बार नई Alto K10 को इस महीने 18 तारीख को लॉन्च करने जा रही है और इस बार यह कार 11 वेरिएंट के साथ आएगी।
Updated on:
04 Aug 2022 12:38 pm
Published on:
03 Aug 2022 04:26 pm

बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
