अयोध्या

निधि समर्पण अभियान के लिए छापे गए 13 करोड़ 90 लाख कूपन, फिर भी बढ़ रही मांग : चम्पतराय

राम मंदिर निर्माण के लिए आये धनराशि को जुटाने में लगे 23 चार्टर्ड अकाउंटेंट

2 min read
Feb 03, 2021
निधि समर्पण अभियान के लिए छापे गए 13 करोड़ 90 लाख कूपन फिर भी बढ़ गई मांग

अयोध्या : राम मंदिर निर्माण को लेकर देश में चल रहे निधि समर्पण अभियान विश्व का सबसे बड़ा अभियान बन गया है। ट्रस्ट के मुताबिक 13 करोड़ 90 लाख कूपन भी कम पड़ रहे हैं। और अब समर्पण में आये धनराशि को एकत्र करने के लिए 23 चार्टर्ड अकाउंटेंट लगाए गए हैं।

राम मंदिर निर्माण के लिए 42 दिन के निधि समर्पण अभियान के 20 दिन ही पूरे हुए हैं 15 जनवरी से 31 जनवरी तक रसीदें काटी गई तो वही 1 फरवरी से चल रहे डोर टू डोर अभियान में 3 दिन में ही कूपन कम पड़ने की जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने दी है। निधि समर्पण अभियान में ट्रस्ट के सीमा से बढ़ कर लोग शामिल हो रहे हैं। और अब इस धनराशि को जुटाने के लिए बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी तैनात किया गया है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने कहा कि निधि समर्पण अभियान में अभी कितना धनराशि आई है इसके बारे सही नही बताया जा सकता है। क्यों कि अभी बहुत से चेक बैंक में है। खाते की माने तो कुछ और बता रहा है और जब इस अभियान में लगे कार्यकर्ताओं के लिस्ट के मुताबिक कुछ और बता रहा है इसका मतलब कि अभी बहुत चेक किलियर नही हुए हैं। वहीं बताया की देश चलाया जा रहा निधि समर्पण अभियान में मिल रहे धनराशि के लिए 23 चार्टेट एकांउटेंट 23 लैपटॉप के साथ लगे हुए हैं। मार्च के बाद ऑडिट होने बाद ही सही धनराशि एकत्र होने की जानकारी मिल सकेगी। लेकिन जितना सोचा था उसका कई गुना समाज के अंदर उत्साह देखने को मिल रहा है। आज हम पीछे खड़े हैं और समाज आगे है।10, 100 और 1000 रुपये का कूपन 13 करोड़ 90 लाख छापे गए थे। उसके बाद भी कूपन की डिमांड आ रही है हम छाप ही नही सकते हैं। लोग कह रहे हैं कि मुम्बई, बैंगलोर में छप जाए। जल्दी आ जाय। आगे क्या होगा कुछ मालूम नही। लेकिन एक बात सिद्ध हो गई कि राम हिंदुस्तान को जोड़ने वाला तत्व है। लेह-लद्दाक से भी मंदिर निर्माण के लिए समर्पण आया है। और श्री राम लोगो को जोड़ते हैं यह इस अभियान ने सिद्ध किया है। और प्रधानमंत्री व संघ चालक ने कहा था कि राम सबके और सब राम के है।

Published on:
03 Feb 2021 11:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर