अयोध्या

Ayodhya : दीपोत्सव में 3 करोड़ खर्च कर 25 हजार वालंटियर जलाए जाएंगे 24 लाख दिये, बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड

रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव की भव्य आयोजन की तैयारी में अवध विश्वविद्यालय 25000 वालंटियर को तैयार कर रहा है।  

less than 1 minute read
Sep 19, 2023
25000 वॉलिंटियर जलाएंगे 24 लाख दीये

Ayodhya : रामनगरी अयोध्या में इस वर्ष भव्य दीपोत्सव मनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है सरयू के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर 21 लाख दीपों से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 25 वालंटियर को तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए अवध विश्वविद्यालय के द्वारा 3 करोड़ की धनराशि की मांग की है।

11 नवंबर को होगा दीपोत्सव का भाव आयोजन

अयोध्या में दीपोत्सव 2023 को लेकर डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने गणित एवं संख्यकी विभाग के प्रोफेसर एस एस मिश्रा को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 11 नवंबर को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। और 21 लाख दीप प्रकाशित करके विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य जिला प्रशासन और अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने संयुक्त रूप से इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। अभी तैयारी में हम लोग समितियां के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

25000 वॉलिंटियर जलाएंगे 24 लाख दीये

वहीं बताया कि दीयों के टेंडर की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई है और बजट के प्रावधान को निर्धारित करते हुए 3 करोड़ के लगभग बजट निर्धारित करके जिला प्रशासन के माध्यम से डीजी टूरिज्म व शासन को प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन तैयारी में 25000 स्वयंसेवकों की आवश्यकता को देखते हुए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय परिसर के छात्र-छात्राओं के साथ अन्य इंटर कॉलेज से भी समन्यवय स्थापित करते हुए 25000 स्वयं सेवकों का आइडेंटिफिकेशन करके आवंटन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछली बार 16 से 17 लाख दियों को जलाने का लक्ष्य था और इस बार 21 लाख दियों को जलाने का लक्ष्य है लेकिन इसकी प्लानिंग 24 लाख दिये जलाने की है। उसी के अनुपात में इस बजट को बढ़ाया गया है।

Published on:
19 Sept 2023 08:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर