4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya: थानेदार की कुर्सी पर बैठा बन्दर, पुलिसवाले ने दी सलामी 

Ayodhya: 15 अगस्त पर थाना प्रभारी ने दी बन्दर को सलामी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो। फोटो पर आयी तरह तरह की प्रतिक्रियाएं।

less than 1 minute read
Google source verification

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि से अजीबो गरीब तस्वीर आ रही है। जहां आज पूरे देश में तिरंगे झंडे को सलामी दी जा रही है। वहीं अयोध्या (Ayodhya) के श्रीराम जन्मभूमि के थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय एक बन्दर को सलामी देते नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय और इस बन्दर के बिच गहरी दोस्ती है। जैसे ही वो ऑफिस आते हैं ये बन्दर उनके साथ आ जाता है और ऑफिस से घूमकर चला जाता है। थाना प्रभारी उसे बिस्कुट और केला भी खिलाते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बन्दर को बजरंगबली का रूप मन जाता है। ऐसे में प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में बंदरों का सम्मान किया जाता है। तस्वीर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयी। किसी ने कहा कि थाना प्रभारी ने कुर्सी को सलामी दी तो किसी ने कहा कि बजरंगबली का सम्मान किया।

यह भी पढ़ें: BHU: लैब विवाद ने पकड़ा तूल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने विभागाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग