28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर उद्घाटन से पहले ओवैसी का भड़काऊ बयान; कहा: ‘नौजवानों मस्जिद को आबाद रखो, कहीं 3-4 और…’

राम जन्म भूमि में बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन से ठीक पहले से AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भड़काऊ बयान दिया है। ओवैसी ने नौजवानों से अपील करते हुए मस्जिदों को आबाद रखने की बात कही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 2 Jan 2024, 2:36 PM IST

owaisi_latest_news

Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक पहले एआईएमआईएम (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आए हैं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने लोगों से अपील की कि वो मस्जिद को आबाद रखें, कहीं ऐसा न हो कि मस्जिदें छीन ली जाएं। ओवैसी का ये विवादित बयान ऐसे समय में आया है जब अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।


औवैसी ने यह बयान उस समय दिया जब वो एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, "नौजवानों मस्जिद को आबाद रखो। हमारी मस्जिदें हमसे छीन ली गईं। नौजवानों तुमसे मैं कह रहा है, वहां पर क्या हो रहा है, ये सब आप देख रहे हो। नौजवानों क्या तुम्हारे-हमारे दिलों में तकलीफ़ नहीं होती? कहीं ऐसा न हो कि मस्जिदें हमसे छीन ली जाएं।"

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या कर मेट्रो के सामने कूदा इंजीनियर, ऐसे हुआ परिवार का खौफनाक अंत

राम मंदिर को लेकर दिया विवादित बयान
इसके बाद ओवैसी ने कहा कि, "जहां पर हमने 500 साल बैठकर क़ुरान ए करीम का ज़िक्र किया हो, आज वो जगह हमारे हाथ में नहीं है। नौजवानों क्यों तुमको नहीं दिख रहा कि तीन-चार और मस्जिदों को लेकर साज़िश हो रही है। इसमें दिल्ली की सुनहरी मस्जिद भी शामिल हैं। ये जो ताक़तें हैं तुम्हारे दिल से इत्तेहाद को निकालना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, ''आज का नौजवान जो कल का बूढ़ा होगा, वो अपने दिमाग को आगे रखकर जोर डालकर सोचेगा कि किस तरीक़े से मुझे अपने आपको, अपने ख़ानदान को, अपने शहर को अपने मोहल्ले को बचाना है।"

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग