अयोध्या

बार एसोसिएशन चुनाव: पारस पांडेय अध्यक्ष व विपिन मिश्रा बने मंत्री

बार एसोसिएशन के सभी पदों की मतगणना बुधवार को कचेहरी स्थित आचार्य नरेंद्र देव सभागार में समाप्त हो गई। इसमें अध्यक्ष पद पर पारस नाथ पांडेय और मंत्री पद पर विपिन कुमार मिश्रा ने विजय हासिल की है।

less than 1 minute read
Nov 09, 2023
बार एसोसिएशन चुनाव में विजयी प्रत्याशी।

Ayodhya News: रिटर्निंग अफसर शैलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बार एसोसिएशन अयोध्या के 10 पदों के लिए छह नवंबर को मतदान हुआ था। इसमें 2338 में से 2054 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर पारस नाथ पांडेय ने 771 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी सूर्यभान वर्मा को 131 मतों से पराजित किया। इस पद के अन्य दावेदार अजय कुमार दुबे को 17, जनार्दन दुबे को 107, राघवेंद्र प्रताप सिंह को 329, रामकिशुन यादव को 61 व राम सुभावन को 61 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर केशव राम वर्मा ने 822 मत पाकर 357 मतों से जीत हासिल की। रनर रहे गोपाल कुमार उपाध्याय को 465 मत मिले। इसके अलावा योगेंद्र कुमार दुबे को 316 व सुरेंद्र कुमार सिंह को 371 मत मिले।

मंत्री पद के लिए विपिन कुमार मिश्रा 616 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने गिरीश तिवारी को 222 मतों से पराजित किया। गिरीश तिवारी को 394 मत मिले। इसके अलावा अजय कुमार श्रीवास्तव को 235, अभिषेक श्रीवास्तव को 123, विनोद कुमार सिंह 234, राजेश कुमार यादव 307, सोमनाथ तिवारी को 85 मतों से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर मुन्ना सिंह ने 977 मत पाकर 70 मतों के अंतर से जीत हासिल की रनर रहे वीरेंद्र कुमार मिश्रा को 907 मत मिले। संपूर्ण मतगणना की कार्यवाही की वीडियो ग्राफी कराई गई। क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ डटे रहे। जीते हुए सभी पदाधिकारियों की आधिकारिक निर्वाचन की घोषणा गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे अधिवक्ता संघ की बैठक में की जाएगी।

Published on:
09 Nov 2023 06:48 am
Also Read
View All

अगली खबर