26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संतों ने विस्तृत अयोध्या को तीर्थ स्थली घोषित करने की उठाई मांग

सीएम योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट ने अयोध्या को मंडल बनाये जाने पर लगाईं मोहर संतों में ख़ुशी लहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 13 Nov 2018, 10:08 PM IST

ayodhya

संतों ने विस्तृत अयोध्या को तीर्थ स्थली घोषित करने की उठाई मांग

अयोध्या : सीएम योगी आदित्यनाथ के कैविनेट बैठक में फैजाबाद मंडल का नाम बदल कर अयोध्या मंडल किये जाने पर मोहर लगा दिए जाने को लेकर जहाँ अयोध्या के संतों ने ख़ुशी की लहर फ़ैल गई वहीँ अयोध्या के संतों ने विस्तार किये गए अयोध्या को तीर्थ स्थल के रूप में घोषित किये जाने की मांग उठा दी हैं.

अयोध्या जिला के साथ मंडल बन जाने से अयोध्या के संतों में काफी ख़ुशी की लहर फ़ैल गई और सभी संतों ने कहा कि भारत के इतिहास में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय संस्कृति को लौटाया हैं इसका प्राचीन नाम पहले अयोध्या ही था कुछ लोगों ने इसका नाम बदल कर फैजाबाद कर दिया था आज का यह निर्णय देश के लिए व देश में रहने वाले सनातन धर्मियों के लिए अयोध्या नाम गौरव प्रदान करेगा. वहीँ अयोध्या के संतों ने विस्तृत की गई अयोध्या को तीर्थ स्थल घोषित किये जाने की मांग भी उठाई गई जिससे विदेशों से आने वाले पर्यटको के लिए तीर्थ स्थल के रूप में व्यवस्थाएं हो सके. इसलिए अब विस्तृत की गई अयोध्या धार्मिक स्थल बने.

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेन्द्र दास ने कहा कि अयोध्या मंडल बन जाने के बाद अभी बहुत कार्य बाकी है. अभी फैजाबाद जिला से अयोध्या घोषित किया गया हैं जिसकी मंजूरी भी हो चूका हैं अब इस विस्तृत स्थल को तीर्थ स्थल के रूप में घोषित करना हैं इस नवीन अयोध्या को तीर्थ स्थल के रूप में हो जब तक यह स्थल तीर्थ के रूप में घोषित नहीं होगा तब तक शास्त्रों के मुताबित सांस्कृतिक अयोध्या नहीं बन सकेगा और न ही तीर्थ स्थली के रूप में सरकारी योजनाओं प्राप्त होंगी इसलिए अब सरकार इस स्थल को तीर्थ स्थल घोषित करे जिससे पुरानी परम्परा के अनुसार धर्म स्थल में मांस मदिरा की बिक्री पर भी रोक लगाईं जा सके.

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग