4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनेश शर्मा का बयान, कहा- उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में नई भर्तियां होने की प्रक्रिया शुरू

दिनेश शर्मा का बयान, कहा- उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में नई भर्तियां होने की प्रक्रिया शुरू

2 min read
Google source verification
ayodhya

ayodhya

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के उपमुख्या मंत्री दिनेश शर्मा अयोध्या पहुंचे। जहां राम लला का दर्शन किया। साथ ही कारसेवक पुरम में विहिप के वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम से मुलाकात की। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रामलला पालन हारा है जो पालन हारा होता है वह सबका पालन करता है। भगवान के प्रति आस्था यह व्यक्ति का व्यक्तिगत अधिकार है।

भगवान का जीवन शुरू से तपस्वी रहा है और तपस्या करते करते उन्होंने मानव शरीर को धारण किया और पूरा जीवन तपस्या में बिताया है। सत्ताधारी तो कुछ समय तक रहे है तथा बताया कि यह मामला कोर्ट में है। दिनेश शर्मा ने भी कहा है कि सर्वानुमति के आधार पर या कोर्ट के फैसला जो भी होगा हम उसे मानेंगे। भगवान रामलला का तो मंदिर स्थापित है। अभी हम दर्शन करके आ रहे है। यह मंदिर का भव्य स्वरूप पर जो फैसला होगा उसे मानेंगे।


उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि सबको सामान शिक्षा प्राप्त हो। इस सरकार में आजादी के बाद पहली बार रोजगार देने का इतना बड़ा कार्य होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में नई भर्तियां होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्व विद्यालयों व पुलिस भर्ती के लिए पारदर्शिता पूर्ण होने जा रहे है। अब लोगों के भाई भतीजा वाद नहीं चलेंगा क्योंकि यह व्यक्ति विशेष की सरकार नहीं है।

योगी का नेतृत्व विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा सरकार की प्राथमिकता है और सभी जिला अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया है। स्वकेंद्र हमने समाप्त कर दिए है। आनलाइन सभी परीक्षा केंद्र बने है और परीक्षा के समय सीसीटीवी की मॉनिटरिंग जिला प्रशासन के लोग करेंगे तथा शिक्षा माफिया जहां पर अनिमित्ता करते पाए जायेंगे तो पुलिस की कड़ी नजर उनके तरफ है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। और जल्द अयोध्या में विकाश के अविरल गंगा बहेगी।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग