31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway : मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त ने लिया अयोध्या मनकापुर रेलमार्ग का जायजा जल्द दौड़ेगा इलेक्ट्रिक इंजन

अयोध्या जंक्शन से मनकापुर जंक्शन तक इलेक्ट्रिक रेल रूट के लिए तैयारी पूरी बस हरी झंडी दिखाने की देरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 21 Aug 2019, 8:29 PM IST

IRCTC Preparation completed for electric train Ayodhya to Gorakhpur

Indian Railway : मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त ने लिया अयोध्या मनकापुर रेलमार्ग का जायजा जल्द दौड़ेगा इलेक्ट्रिक इंजन


अयोध्या : देश के हर शहर से धार्मिक नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) तक सीधी रेल सेवा( Indian Railway ) और कम समय में यात्रियों का सफर पूरा करने के उद्देश्य से जल्द ही अयोध्या में इलेक्ट्रिक रेल सेवा बहाल हो जाएगी . बुधवार को अयोध्या ( Ayodhya Junction ) से मनकापुर ( Mankapur Junction ) तक तैयार की जा रही इलेक्ट्रिक रेल लाइन के कार्य का निरीक्षण करने के लिए मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त अभय कुमार राय ( Chief Railway Safety Commissioner Abhay Kumar Rai ) और डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे ( DRM Northeast Railway ) विजयलक्ष्मी अयोध्या जंक्शन पहुंचे . जहां पर उन्होंने रामघाट हाल्ट स्टेशन से लेकर मनकापुर के बीच डाली गई इलेक्ट्रिक रेल लाइन सेवा का निरीक्षण किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस योजना के अगले चरण में प्रवेश किया . रेलवे के अधिकारियों की मानें तो बहुत जल्द ही अयोध्या से मनकापुर होकर गोरखपुर के लिए इलेक्ट्रिक इंजन से रेल सेवा शुरू हो जाएगी . बुधवार को अयोध्या ( Ayodhya ) से मनकापुर ( Mankapur ) के बीच तैयार की गई 37 किलोमीटर लंबी विद्युत रेल लाइन सेवा का निरीक्षण रेल अधिकारियों ने किया .

ये भी पढ़ें - दर्दनाक घटना : अयोध्या जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक इलाके में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

अयोध्या जंक्शन से मनकापुर जंक्शन तक इलेक्ट्रिक रेल रूट के लिए तैयारी पूरी बस हरी झंडी दिखाने की देरी

बुधवार को भारी बरसात के बीच मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त अभय कुमार राय अन्य रेल अधिकारियों के साथ अयोध्या पहुंचे . जहां पर उन्होंने नवनिर्मित विद्युत रेल लाइन के पावर हाउस राम घाट हाल्ट ( Ram Ghat Halt ) पर वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन किया .जिसके बाद रेल अधिकारी मनकापुर की ओर रवाना हुए . इस दौरान उन्होंने अयोध्या से मनकापुर तक के बीच रेलवे लाइन ,सिग्नल ,रेलवे फाटक की जांच की . अधिकारियों के द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद अब इस ट्रैक पर विद्युत रेल इंजन दौड़ना शुरू करेगा . मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त अभय कुमार राय ने बताया कि जैसे ही अयोध्या से मनकापुर के बीच इलेक्ट्रिक रेल सेवा का काम पूरा हो जाएगा . 2 महीने के अंदर ही टेंडर जारी कर अयोध्या और बाराबंकी तथा अयोध्या से अकबरपुर तक की रेलवे लाइन का विद्युतीकरण का कार्य शुरू होगा .

ये भी पढ़ें - अयोध्या नगर निगम की बोर्ड बैठक में हुआ बवाल पार्षदों ने कहा काम होता नही पहले ही बन जाता है वर्क आर्डर