अयोध्या

रामायण के लक्षमण सुनील लहरी ने किया रामलला का दर्शन -कहा भूमिका में नही आज जीवन हुआ धन्य

वर्षों से रामानंद सागर के टीवी सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका अदा कर रहे सुनील लहरी पहुंचे थे अयोध्या

2 min read
May 13, 2022
रामायण के लक्षमण सुनील लहरी ने किया रामलला का दर्शन -कहा भूमिका में नही आज जीवन हुआ धन्य

अयोध्या. मशहूर रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। वहीँ की मिट्टी को सिर पर लगाकर कहा कि आज मेरा जीवन धन्य हो गया। इस दौरान राम मंदिर निर्माण कर रहे अधिकारियों व राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय से भी मुलाकात की।

फिल्म इंडस्ट्री में भी भगवान श्री राम के प्रति बढ़ी आस्था

अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद देश-विदेश मे रहने वाले राम भक्तों श्री रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। तो वहीं टीवी सीरियल और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों राम मंदिर के प्रति आस्था दिखाई दे रही है। कई फिल्म अभिनेता भगवान श्री राम लला के इस पवित्र भूमि पर रामलीला का आयोजन करने के लिए पिछले 3 वर्षों से अयोध्या पहुंच रहे हैं वहीं फिल्म स्टारों के बीच में रामलीला को लेकर लोगों के प्रति आस्था बड़ी है। पिछले कई दशक से रामायण सीरियल में भगवान लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे सुनील लहरी भगवान के दर्शन अयोध्या पहुंचे। जहां राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान भगवान श्री राम लला का दर्शन किया तो वही मंदिर निर्माण कार्य को भी देखा और निर्माण में लग रहे पत्थरों पर माथा टेका।

राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी योगी को धन्यवाद : सुनील लहरी

अयोध्या पहुंचे एक्टर सुनील लहरी ने रामलला का दर्शन खुशी जाहिर की कहा कि आज जीवन धन्य हो गया। प्रभु श्री राम का मंदिर बन रहा है और हमने रामायण में बड़े भाई राम का छोटा भाई लक्ष्मण का रोल अदा किया है। आज अपने आप को धन्य मानता हूं कि प्रभु राम की मंदिर का निर्माण हो रहा है इसके लिए मैं मोदी और योगी जी को तहे दिल से धन्यवाद करता हूं और कहा कि आज बड़े जोर शोर से मंदिर बन रहा है जिसे देखकर मैं अपने आप को धन्य मानता हूं।

Published on:
13 May 2022 11:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर