5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मेदांता में भर्ती, हालत गंभीर

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत गंभीर हो गई है। महंत को लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
nritya gopal das

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत नाजुक गई है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनकी अवस्था इस समय 86 साल की है।

कई दिनों से खराब चल रही है तबीयत

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई है। इसके पहले उनका इलाज ग्वालियर में किया जा रहा था लेकिन खासा सुधार ना होने पर अब उनको लखनऊ में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम की ओर से उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: सपा विधायक के आवास पर युवती ने की खुदकुशी, तीसरी मंजिल पर लगाई फांसी

यूरीनरी इशू और आहार कम लेने से हुई समस्या


बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास की उम्र करीब 86 साल है। मेदांता अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन की मानें तो महंत नृत्य गोपाल दास को 8 सितंबर को शाम 6:30 बजे मेदांता अस्पताल में यूरीनरी की समस्या और भोजन कम लेने की समस्या के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया था। डॉक्टर दिलीप दुबे की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग