थाना खंडासा क्षेत्र के धरौली गांव आनंद कुमार दुबे, मयंक दुबे, चंद्रकेश रावत, अभिषेक मिश्रा, सचिन पाण्डेय, शिवाकांत तिवारी, हर्षित मिश्रा राम धीरज, प्रदीप पाण्डेय सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि गांव के आसपास स्थित बागों में दर्जनों की संख्या में गिद्ध पक्षियों का झुंड दिखाई दे रहा जो प्रकृति के लिए अच्छी खबर है।उप प्रभागीय वन अधिकारी अयोध्या के एन0 सुधीर ने बताया कि ऐसा है तो यह बहुत अच्छी खबर है अभी तत्काल मौके पर टीम को भेज कर दिखावाते है।